Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-धमतरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 27 फरवरी को तेरहवीं किश्त की राशि जारी की गई है। उप संचालक, कृषि मोनेश साहू से मिली जानकारी के मुताबिक योजना के तहत जिले के 83 हजार 63 पात्र किसानों के खाते में 16.61 करोड़ रूपये की राशि तेरहवीं किश्त के रूप में हस्तांतरित की गई। उन्होंने बताया कि ऐसे किसान जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिली, वे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा कृषि विभाग के कार्यालय से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत हर साल किसानों को छः…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री ने बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव की संघर्ष गाथा को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वाधीनता के लिए जनजागरण में ‘बाबू साहेब‘ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने जनमानस में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर लोगों को स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा। बाबू छोटेलाल के नेतृत्व में शोषण और अन्याय के विरूद्ध आवाज बुलंद करने के कारण उनकी जन्मभूमि कण्डेल गांव इतिहास में दर्ज हो गया है। श्री बघेल ने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ और जुझारू व्यक्तित्व के धनी बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव के विचार हमें…
K.W.N.S.-महासमुंद। छात्राओं से अश्लील बातें करने वाले छुईडबरी के तीन शिक्षकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इन शिक्षकों के खिलाफ पालकों ने कोमाखान थाने में शिकायत की थी, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई की है. तीनों शिक्षकों में से एक प्राथमिक शाला व दो माध्यमिक शाला के शिक्षक हैं। आपको बता दें कि छात्राओं ने तीन शिक्षकों पर अश्लील वीडियो दिखाने, बैड टच करने व अश्लील बातें करने का आरोप लगाते हुए अपने पालकों से शिकायत की थी. पालकों की शिकायत पर कोमाखान पुलिस ने तीनों शिक्षक आसकरन साहू, महेन्द्र बघेल, मनोज चन्द्राकर…
K.W.N.S.-रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में 6 दिवसीय महिला मड़ई का शुभारंभ किया। यहां प्रदेश के 33 जिलों के महिला स्व-सहायता समूहों और महिला उद्यमियों द्वारा स्व-निर्मित सामग्रियों के 66 स्टॉल की प्रदर्शनी लगी है। इस अवसर पर नगर निगम की 100 स्वच्छता दीदियों का कैप और टी-शर्ट देकर सम्मान किया। राज्य सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में ने महिलाओं को स्व-रोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई नई राहें तैयार की है। इस मड़ई में छत्तीसगढ़ की महिलाओं के सशक्त होते कदमों और आत्मनिर्भर बनते जीवन की स्पष्ट…
लाखों की सट्टा पट्टी जब्त, जुआ फड़ से 50 हजार कैश जब्त K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर जिले में सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करते हुए प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी व उप पुलिस अधीक्षक क्राईम दिनेश सिन्हा के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की…
K.W.N.S.-बेमेतरा। चौकी चंदनु के ग्राम खम्हरिया में 1 युवक सहित परिवार के 9 सदस्य फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं. जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. गौरतलब हो कि ग्राम खमरिया के पटेल परिवार में घर के बड़े बुजुर्ग की मृत्यु हुई है। इस शोक कार्यक्रम के चलते परिवार के सभी सदस्यों ने रात्रि में सामूहिक भोज किया था. जिसके बाद तड़के सुबह एक के बाद एक परिवार के सदस्यों को पेट दर्द और उल्टी दस्त होने लगी. जिसे परिजनों ने आनन-फानन में 108 की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल…
K.W.N.S.-कोरबा। सप्ताहभर पहले शहर के इतवारी बाजार निवासी ट्रांसपोर्टर को जान से मारने की धमकी देकर पैसे की डिमांड करने वाले बिहार के बदमाश निकले। पुलिस की विशेष टीम ने बिहार पहुंचकर दाेनाे आराेपी काे गिरफ्तार कर लिया है। सिटी काेतवाली, इतवारी बाजार निवासी कृपाल सिंह ट्रांसपोर्टर है। एक सप्ताह पहले उनके माेबाइल नंबर पर नए नंबर से काॅल आया। बात करने पर सामने वाले ने कृपाल सिंह व उनके पुत्र गुरमित सिंह को जान से मारने की सुपारी मिलने की बात कहते हुए पैसे की मांग की। कई बार काॅल कर गाली-गलाैच व धमकी दी गई। कृपाल सिंह…
K.W.N.S.-रायपुर। बीजेपी ने छाता का सहारा लेते हुए कांग्रेस पर अपने अध्यक्ष की अवहेलना का आरोप लगाया है. पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, जो गांधी परिवार से अलग हैं, उनका किस तरह से सम्मान किया ये पूरा देश जानता है. खड़गे दलित वर्ग के हैं, उन्हें किनारा किया जाता है. मोहन मरकाम को किनारा किया जाता है, सीएम उन्हें बैठक में लताड़ते हैं. ये दिखावे के लिए अध्यक्ष बनाते हैं, सरेआम बेज्जत करते हैं। गौरतलब हैं कि पीएम मोदी ने कर्नाटक सभा में कांग्रेस अधिवेशन को लेकर निशाना साधते हुए कहा था कि…
K.W.N.S.-जांजगीर। जिले के वन परिक्षेत्र व गुरु घासीदास नेशनल पार्क में हनी बर्जर नाम का वन्य प्राणी ग्रामीणों ने देखा और मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। बता दें कि हनी बर्जर मनेंद्रगढ़ वन मंडल अंतर्गत भरतपुर ब्लॉक के कुवारपुर वन परिक्षेत्र के फुलझर जंगल में पहली बार देखा गया है। गांव में ग्रामीण इसे चिरकभाल के नाम से भी पुकारते है। गुरु घासीदास नेशनल पार्क के डायरेक्टर रामा कृष्णा वाई ने बताया कि कोरिया और मनेंद्रगढ़ वन मंडल के जंगल समेत नेशनल पार्क में भी ये वन्यप्राणी पाए जाते है। ये दो से ढाई फीट तक ऊंचे और…
K.W.N.S.- रायपुर। राजधानी की आबोहवा ने दिल्ली को भी पीछे छोड़ दिया है। देश में यदि दिल्ली को पहले नंबर पर सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर माना जाता है तो दूसरे नंबर पर रायपुर शामिल हो गया। इसके दूसरे नंबर में शामिल होने में प्रदेश के विभागीय तंत्र है जो प्रदूषण खत्म होने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर रही है लेकिन धरातल पर कही भी प्रदूषण की मुक्तता का अनुभव राजधानी के रहवासियों को नहीं हो रहा है उल्टे वो श्वांस,दमा, दाद-खुजली एलर्जी जैसे सैकड़ों बीमारियों से घिरे हुए महसूस कर रहे है। राजधानी में प्रदूषण इतना बढ़ा…