Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश की प्रथम महिला राज्यपाल और सुप्रसिद्ध कवयित्री सरोजिनी नायडू की 02 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्रीमती नायडू के कृतित्व को याद करते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि श्रीमती नायडू ने स्वतंत्रता संग्राम के कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। महिलाओं की जागरूकता की दिशा में भी उन्होंने कई काम किए। श्री बघेल ने कहा कि भारत कोकिला के नाम से प्रसिद्ध श्रीमती नायडू ने अपनी लेखनी के बल पर एक अलग पहचान बनायी। उनकी रचनाएं और विचार हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय कवि, प्रखर नेता और प्रसिद्ध कथा वाचक संत पवन दीवान की 2 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने संत दीवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि संत दीवान ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हमेशा छत्तीसगढ़ की प्रगति के लिए कार्य करते रहे। उनकी वाक कला का जादू लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता था। उनके भाषणों में माटी की सौंधी महक महसूस होती थी, जिससे आम जनमानस उनसे सहज रूप से जुड़ जाता था। श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़…
K.W.N.S.-कोरबा। जिले में नवनिर्माण मकान पर काम करते समय 30 फीट ऊपर से गिरने से मजदूर की मौत हो गई. मामला मानिकपुर चौकी अंतर्गत मुड़ापार मुख्य रोड का बताया जा रहा है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है. जानकारी के अनुसार, मृतिका 40 वर्षीय सुलोचना बाई निवासी भैसमा नवनिर्माण मकान पर काम कर रही थी. इसी दौरान छत पर काम के दौरान करंट लगने से महिला 30 फीट नीचे गिर गई. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतिका बहू और बेटे के साथ मजदूरी कर रही थी…
K.W.N.S.-दुर्ग। बिलासपुर पुलिस निजात अभियान के तहत लगातार मादक पदार्थ पकड़ रही है तो वही रेलवे पुलिस भी पीछे नहीं है। मुखबिर से मिली सूचना के बाद जीआरपी एंटी क्राइम टीम ने 60 किलो गांजा पकड़ा। रेलवे पुलिस को सूचना मिली थी कि दुर्ग रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 में खड़ी समता एक्सप्रेस ट्रेन में दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी प्रवीण कुमार सिंह, जी ज़ी टीवी जनता फ्लैट दिल्ली निवासी पूजा सोनी और मुस्तफाबाद गोकुल दिल्ली निवासी फहीम के पास मौजूद ट्रॉली बैग में भारी मात्रा में गांजा है। पुलिस ने तलाशी दी तो 6 लाख कीमती…
K.W.N.S.-बिलासपुर। आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लेपटॉप एवं मोबाईल किया गया जप्त, मामले में शामिल अन्य आरोपियो को पूर्व में किया गया था गिरफतार, आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा विभिन्न अपराधो में लंबे समय से फरार आरोपियो की धरपकड करने के निर्देश दिये गये थे जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस. पी. (कोतवाली) पूजा कुमार के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा उत्तम कुमार साहू के हमराह में तोरवा पुलिस के द्वारा विभिन्न अपराधो में फरार आरोपियों की धरपकड…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा ट्रांसपोर्टर और डीलरों के माँग पर तत्काल कार्यवाही की जा रही है । इसके तहत परिवहन विभाग द्वारा परिवहन सुविधाओं को लगातार ऑनलाइन उपलब्ध कराया जा रहा है । इसी कड़ी में नये ख़रीदे जाने वाले गाड़ी के टेम्पररी रजिस्ट्रेशन आवेदन भी अब गाड़ी ख़रीदने समय गाड़ी विक्रेता डीलर के द्वारा किया जा सकेगा। पूर्व में टीआर रजिस्ट्रेशन की वैलिडिटी एक माह की होती थी जिस समय सीमा के अंदर वाहन क्रेता को अन्य ज़िले अथवा अन्य राज्य में…
K.W.N.S.-रायपुर/मनेंद्रगढ़। भारत में तीन तलाक पर रोक लगने के बाद छत्तीसगढ़ में इस मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। मनेंद्रगढ़ पुलिस ने बुधवार को रायपुर में बोरियाखुर्द स्थित आरडीए कॉलोनी से आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक मनेंद्रगढ़ की 22 वर्षीय युवती का विवाह पिछले साल 9 सितंबर को आरडीए कॉलोनी बोरियाखुर्द के मोहम्मद शरीफ (36 वर्ष) से हुआ था। मुस्लिम विधि से मनेंद्रगढ़ में कार्यक्रम संपन्न हुआ था। युवती की स्किन खुश्क रहती है। यह जानकारी शादी से पहले वर पक्ष को दी गई थी। शादी के बाद युवती रायपुर में रहने के लिए आ गई।…
K.W.N.S.-फिंगेश्वर। छत्तीसगढ़ में आज से 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई है. पहला पेपर हिंदी का हुआ. बच्चे परीक्षा केंद्र से हंसते मुस्कुराते बाहर निकलते दिखाई दिए. इस दौरान छात्रों ने बताया कि हिंदी का पेपर सरल आया था और सभी प्रश्न उनके सिलेबस से ही आए हुए थे. अब अगला पेपर 3 मार्च को है। फिंगेश्वर के शासकीय ठाकुर दलगंजन सिंह उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय स्थित परीक्षा केंद्र में आसपास के तकरीबन 7 हायर सेकेंडरी स्कूलों के 437 बच्चे बोर्ड परीक्षा में भाग ले रहे हैं. इनमें से आज 427 बच्चे उपस्थित रहे. वहीं 10 बच्चे अनुपस्थित रहे.…
K.W.N.S.-सूरजपुर। सूरजपुर में भैयाथान के युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भैयाथान थाने का घेराव कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, दर्शन भैयाथान युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह भटगांव में भाजपा किसान आक्रोश रैली में शामिल होकर वापस आ रहे थे। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने पीछा करते हुए उन पर हमला कर दिया। इससे अमन प्रताप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए फिलहाल इलाज के लिए उन्हें अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। कार्यकर्ताओं का…
K.W.N.S.-मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के नवगठित जिला मोहला-मानपुर -अम्बागढ़ चौकी के मोहला थाना क्षेत्र के परेवा जंगल में नक्सलियों द्वारा डंप किए गए हथियारों को जिला पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त टीम ने बरामद किया है। माना जा रहा है कि यह हथियार नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर हमला करने रखा होगा। आईटीबीपी 44वीं वाहिनी भा.ति.सी. पु. बल के नेतृत्व में परवीडीह बैस कैंप से आज सुबह सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया, जिसमें परेवा क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा रची गई साजिश को सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम कर दिया है। इसमें नक्सलियों का दो राइफल, एक 303 बोर राइफल व…