Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- बिश्रामपुर में दिल्ली जाने वाली ट्रेन के ठहराव के लिए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रेलवे अधिकारियों से की चर्चा
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण
- हर घर तिरंगा अभियान: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
- श्यामगिरी में शहीद पूर्व विधायक स्व. भीमा मंडावी को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने दी श्रद्धांजलि
- दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा ने लिखा बदले बस्तर का नया अध्याय, मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से दूसरे दिन यात्रा का शुभारंभ
- छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- पेयजल के लिए अब तय नहीं करनी पड़ती दूरी, जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर
- विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व का दिया संदेश, ‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ, हाथी मित्र दल को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 20 नवंबर 2025 को प्रस्तावित अम्बिकापुर दौरे को लेकर छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण, जैव प्रौद्योगिकी, मछलीपालन एवं पशुधन विकास विभाग के मंत्री श्री रामविचार नेताम ने कार्यक्रम स्थल पीजी कॉलेज ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आदिम जाति विकास मंत्री श्री नेताम ने आमंत्रित अतिथियों एवं जनसमूह के लिए बैठक व्यवस्था, स्टॉलों की रूपरेखा, आवागमन की सुगमता तथा यातायात प्रबंधन की स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही उन्होंने पार्किंग स्थान, रूट चार्ट, हेलिपैड की तैयारी तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अधिकारियों को…
publicuwatch24.- रायपुर। कड़कड़ाती ठंड में लाचार, असहाय व गरीबों को ठंड से बचाने के लिए सामाजिक व साहित्यिक संस्था ” वक्ता मंच” द्वारा आज शाम आकाशवाणी चौक रायपुर में जरूरतमंदो को 101 कंबल सहित शाल, जैकेट, स्वेटर व अन्य गर्म कपड़े वितरित किए गए l कम्बल स्व. ओम प्रकाश गोयल एवं स्व. श्रीमती कमल कांता गोयल की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा उपलब्ध कराये गये थे l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि इस दौरान हर धर्म , जाति और समुदाय के जरूरतमंदों को कंबल दिया गया।उल्लेखनीय है कि वक्ता मंच द्वारा विगत एक दशक से…
publicuwatch24.-रायपुर. कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने रायपुर जिले की राशन दुकानों का आवंटन निरस्त करने का बड़ा फैसला लिया है. रविवार को छुट्टी का दिन होने के बावजूद धान खरीदी में सहयोग नहीं करने वाली सहकारी समितियों द्वारा संचालित 250 राशन दुकानों का आवंटन निरस्त किया गया है. अब इन दुकानों के संचालन का जिम्मा ग्राम पंचायतों दो सौंप दिया गया है. पंचायतों से कहा गया है कि वे अपने लोगों की मदद से राशन दुकानों का संचालन करें. जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह को लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि सहकारी समितियां…
publicuwatch24.-सरगुजा/सूरजपुर। मैनपाट थाना क्षेत्र के सुपलगा में एक 65 वर्षीया वृद्धा चूल्हा में झुलस गई थी। अस्पताल के बजाए 14 दिनों तक उसे घर पर ही रखा गया। समुचित उपचार नहीं मिलने से हालत गंभीर हुई और मेडिकल कॉलेज में रहने के साथ ही उसकी मौत हो गई। इसी तरह दूसरी घटना सूरजपुर के ग्राम जोबगा में हुई, जहां 35 वर्षीय महिला की हीटर से आग तापते समय जलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर को कमलेश्वरपुर के सुपलगा निवासी परमेश्वरी नायक पति नंदलाल नायक (65 वर्ष) पति-पत्नी दोनों घर के भीतर आग ताप रहे…
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा थाना इलाके में बीती रात जोरा मेन रोड स्थित मैदान में एक बीबीए छात्र से किए गए सामूहिक मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित छात्र, जो मूलतः कृष्णा वाटिका बोईरदादर (रायगढ़) का रहने वाला है और वर्तमान में आशयाना फेस-02, अवंति विहार विजय नगर चौक, तेलीबांधा रायपुर में रहकर आरआईटी कॉलेज से बीबीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है, ने घटना की पूरी जानकारी पुलिस में दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, घटना 16 नवंबर 2025 की रात करीब 11 बजे की है। वह व्हीआईपी रोड स्थित एफलांज क्लब में अपने दो दोस्तों…
publicuwatch24.- बिलासपुर। धर्मांतरण को लेकर बवाल नहीं थम रहा है। रविवार को शहर से लगे चिल्हाटी स्थित झोपड़ीनुमा मकान में प्रार्थना सभा की जा रही थी, जहां हिंदू महिलाओं और बच्चों को बुलाया गया था। इस दौरान हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता लाउडस्पीकर लेकर पहुंच गए और अलाउंस कर हंगामा मचाने लगे। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद केस दर्ज किया गया है। हिंदूवादी संगठन का कहना है कि प्रार्थना सभा के नाम पर भोले-भाले हिंदुओं का ब्रेनवॉश किया जा रहा है। पिछले छह महीने में इस तरह…
publicuwatch24.-रायपुर। CM साय आज बस्तर जिला का दौरा करेंगे. सुबह लगभग 11.30 बजे राजधानी से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे. दोपहर लगभग 12.35 बजे पर जगदलपुर में पंडुम कैफे का उद्घाटन करेंगे. करीब 1 बजे सीएम साय शताब्दी वर्ष समारोह के उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे. दोपहर लगभग 2.30 बजे जगदलपुर से कोंडागांव जाएंगे. इसके बाद दोपहर लगभग 3 बजे बुढ़ादेव महोत्सव 2025 में शामिल होंगे. कार्यक्रम में सीएम साय विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. शाम 5 बजे राजधानी रायपुर लौटेंगे.
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रेंगाखार में 2.71 करोड़ रूपये लागत के बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन publicuwatch24.com-रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रेंगाखार में 2.71 करोड़ रूपये लागत के बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रेंगाखार में 2.71 करोड़ रूपये लागत के बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन सुदूर वनांचल क्षेत्र के शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा देने की ऐतिहासिक पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज रेंगाखार कला में 2.71 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर…
publicuwatch24.com-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रीय प्रेस दिवस 16 नवंबर के अवसर पर मीडिया जगत से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे लोकतंत्र की विशेषता और आधारशिला है। निष्पक्ष प्रेस और निर्भीक पत्रकारिता स्वस्थ लोकतंत्र के लिए आवश्यक है। मीडिया नागरिकों को उनके अधिकार और दायित्व के प्रति सचेत कर देशहित व लोकहित के प्रति जागरूक करता है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय प्रेस दिवस भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र में स्वतंत्र और निष्पक्ष प्रेस के महत्व और योगदान को याद करने का दिन है। मुख्यमंत्री साय ने…
भगवान बिरसा मुंडा धरती आबा-स्वाभिमान, साहस और परंपरा के प्रतीक – कैबिनेट मंत्री यादव publicuwatch24.com-रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 का प्रभाव आज भी पूरे क्षेत्र में दिखाई दे रहा है, जहां जनजातीय समाज की समृद्ध परंपराएँ, कला, संस्कृति और जीवन मूल्यों का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोकनृत्य महोत्सव ने पूरे माहौल को उत्सवी रंगों से भर दिया। रायगढ़ जिले में कल आयोजित जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट परिसर में हुए इस आयोजन में सुबह…