Author: admin

publicuwatch24.-रायपुर. बिहार चुनाव 2025 के शुरुआती रुझानों में एनडीए गठबंधन की बढ़त पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होने कहा कि यह सिर्फ एनडीए की बढ़त ही नहीं आंधी और सुनामी भी है. बिहार की जनता ने एनडीए को आशीर्वाद दिया. एनडीए विकसित भारत की नींव डाल रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भी समझ रही हैं कि भाजपा और उनके सहयोगियों की सरकार बेहतर हैं. भाजपा और एनडीए को आशीर्वाद मिल रहा है. वहां सुशासन स्थापित किया जा रहा है. कांग्रेस के वोट चोरी वाले अभियान को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन ( एनडीए) को रुझानों में अजेय बढ़त मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रीमण्डल के सदस्यों को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत एनडीए (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) ने फिर से परचम लहराया है। चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 195 सीटों पर बढ़त हासिल की है। चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा ने दोपहर साढ़े 12 बजे तक 87 सीटों पर बढ़त बनाए रखी, जो सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। इसके अलावा भाजपा की सहयोगी…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बिहार चुनाव में भाजपा नीत एनडीए की बड़ी जीत पर रायपुर में भी भाजपा नेताओं ने एकात्म परिसर में आतिशबाज़ी , ढोल की थाप पर जश्न मनाया। इन चुनावों में दो डिप्टी सीएम, सांसद, विधायकों समेत दर्जनों पदाधिकारी बिहार के अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार और बूथ प्रबंधन में सक्रिय रहे थे। इस मौके पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा,शहर अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर,का प्रवक्ता अमित चिमनानी,उज्ज्वल दीपक, जिला महामंत्री अमित मेशरी,गुंजन प्रजापति, संजू नारायण सिंह ठाकुर सहित महिला नेत्रियां मौजूद रहीं। सबने लड्डूओं से एक दूसरे का मुंह मीठा किया। वहीं…

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज विष्णु देव सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आज सुबह 11 बजे मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। सबसे अहम एजेंडा बिजली बिल हाफ करने की घोषणा पर अंतिम निर्णय माना जा रहा है । इसके अलावा धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। बैठक में अन्य विभागों से जुड़े कई प्रशासनिक और नीतिगत फैसलों पर भी विचार किया जाएगा।

Read More

publicuwatch24.-रायपुर. लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को राजधानी में सरदार 150 <@> यूनिटी मार्च पदयात्रा का आयोजन किया गया है. यात्रा का नेतृत्व सांसद बृजमोहन अग्रवाल करेंगे. यह यात्रा दोपहर 3 बजे दानी स्कूल से प्रारंभ होगी. जो कालीबाड़ी चौक, कोतवाली चौक, सदर बाजार, आजाद चौक, तात्यापारा चौक, रामसागर पारा, राठौर चौक, गुरु नानक चौक, देशबंधु संघ, स्टेशन चौक, फाफाडीह चौक, पीली बिल्डिंग होते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल चौक, फाफाडीह में संपन्न होगी. इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, युवा, महिला, वरिष्ठ नागरिक व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। बिहार चुनाव के रुझानों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि एनडीए के 150 से अधिक सीटों पर आने का आंकलन था. वहां एनडीए की सरकार बनेगी. बिहार की जनता को बधाई, जिन्होंने उचित निर्णय लिया. बिहार में गुंडाराज हुआ करता था. लेकिन इस बार चुनाव में बिहार की जनता ने विकास का साथ दिया है. ईवीएम को लेकर कांग्रेस के आरोपों को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी बेहतर नेतृत्व नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें कुछ नहीं मिलता तो वे ईवीएम को दोष देते हैं. कांग्रेस को…

Read More

publicuwatch24.- बिहार.- भारत के चुनाव आयोग के मुताबिक, महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव राजद के गढ़ राघोपुर में अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी से पीछे चल रहे हैं. सुबह 11.15 बजे तक तेजस्वी यादव को 10,957 वोट मिले, जबकि भाजपा के सतीश कुमार को 12,230 वोट मिले. बिहार चुनाव पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बयान देते हुए कहा, “शुरुआती रुझान ही बता रहे हैं कि ज्ञानेश कुमार बिहार की जनता के ख़िलाफ़ कामयाब होते दिख रहे हैं. ये लड़ाई बीजेपी, कांग्रेस, आरजेडी और जेडीयू के बीच नहीं है. ये ज्ञानेश कुमार और भारत की जनता के बीच…

Read More

publicuwatch24.-बेमेतरा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा दौरे पर रहेंगे. इससे पहले महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना की 33 वीं बैठक में शामिल होंगे. दोपहर 12 बजे मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे मंत्रिमंडलीय उपसमिति की बैठक में शामिल होंगे. इसके साथ ही मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन विभाग की भी बैठक लेंगे. दोपहर करीब 3 बजे बेमेतरा पहुंचेंगे. बेमेतरा में आयोजित छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मेलन में होंगे शामिल. शाम करीब 5 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

Read More

publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय, महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, बैठक में मुख्य रूप से आगामी धान खरीदी, हाफ बिजली बिल योजना लागू करने की अंतिम समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा, खरीदी केंद्रों की तैयारियां, परिवहन व्यवस्था और भुगतान प्रक्रिया की प्रगति पर भी रिपोर्ट पेश की जा सकती है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में विधानसभा के शीतकालीन सत्र की तारीख तय करने पर भी चर्चा होगी। अधिकारियों के मुताबिक, यह सत्र नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में हो सकता है।इसके…

Read More

publicuwatch24.-नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा और जन सुविधा को और मजबूत करने के लिए नया सुरक्षा कैम्प अब जाटलूर में खुल गया है। सुरक्षा बलों ने यहां नक्सलियों द्वारा बनाए गए भव्य स्मारक को ध्वस्त किया, जो लंबे समय से इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों का प्रतीक रहा है। छत्तीसगढ़ पुलिस के विशेष दस्ते DRG , बस्तर फाइटर और केंद्रीय अर्धसैनिक बल ITBP ने संयुक्त अभियान चलाते हुए नक्सली संरचनाओं को निशाना बनाया। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में सुरक्षा बलों की सटीक योजना और स्थानीय खुफिया तंत्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जानकारी के अनुसार,…

Read More