Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दंतेवाड़ा में तिरंगा यात्रा ने लिखा बदले बस्तर का नया अध्याय, मां दंतेश्वरी के आशीर्वाद से दूसरे दिन यात्रा का शुभारंभ
- छत्तीसगढ़ के स्टील का प्रदेश में ही हो अधिकतम मूल्य संवर्धन: डाउनस्ट्रीम और स्पेशियलिटी उत्पादों के निर्माण पर दें जोर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- पेयजल के लिए अब तय नहीं करनी पड़ती दूरी, जल जीवन मिशन से बदली तस्वीर
- विश्व हाथी दिवस पर हाथी संरक्षण और सुरक्षित सह-अस्तित्व का दिया संदेश, ‘गज संकेत’ ऐप का शुभारंभ, हाथी मित्र दल को टी-शर्ट और टॉर्च वितरित
- तिरंगा यात्रा के दूसरे दिवस माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर उप मुख्यमंत्री एवं वन मंत्री ने किया यात्रा का शुभारंभ
- लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया पुण्य स्मरण
- मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न
- समय पर पहचान, उचित रेफरल और विशेषज्ञ उपचार से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का सफल उपचार
Author: admin
publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी में देर रात एक बड़ी दुर्घटना उस समय हो गई जब उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पायलट स्कॉर्पियो वाहन खालसा स्कूल के सामने, कोर्ट परिसर के ठीक सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है, जहां रात करीब 12:45 बजे के आसपास घटना घटी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद मौके पर हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने देखा कि स्कॉर्पियो वाहन का चालक शराब के नशे में धुत अवस्था में था और लड़खड़ाते हुए खुद को…
publicuwatch24.-कोण्डागांव। फरसगांव में बीती रात नेशनल हाईवे-30 पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक को जोरदार टक्कर मारते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि, वाहन में सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घटल यात्रियों को तत्काल जगदलपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कार्पियो में कुल 12 लोग सवार थे, जो कोंडागांव से अपने गृह ग्राम बड़ा डोंगर (भैंसाबेड़ा) लौट रहे थे। यह दुर्घटना कोंडागांव सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मसौरा…
publicuwatch24.-सुकमा। देश के सबसे दुर्दांत माओवादियों में शुमार, सुकमा के पूवर्ती का रहने वाला माड़वी हिड़मा का अंत हो चुका है। मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुए मुठभेड़ में माओवादियों के सीसी मेंबर हिड़मा और उसकी पत्नी राजे समेत कुल छह नक्सलियों को मार गिराया गया। नक्सल उन्मूलन अभियान में यह इस साल की दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले इसी साल के मई में सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में ही माओवादियों के पूर्व महासचिव नम्बाला केशव उर्फ़ बसवा राजू को भी ढेर कर दिया था। बहरहाल इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही…
publicuwatch24.-दुर्ग। जिले के रिसाली निगम की महापौर शशि सिन्हा की बेटी अल्का साहसी (27 साल) ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी को 9 महीने हुए है। सुसराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। शिकायत के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि शादी में भी ससुराल पक्ष ने उनके माता-पिता को अलग बुलाकर कहा था कि महापौर की बेटी होने के नाते आपको फॉर्च्यूनर कार देनी चाहिए थी। कार नहीं दी तो हम लड़की को ससुराल नहीं ले जाएंगे। उन्होंने भिलाई सेक्टर-6 के महिला थाने में…
publicuwatch24.-बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय अपना छठवां दीक्षांत समारोह 4 दिसंबर को आयोजित करने जा रहा है। इस गरिमामय कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समारोह की तैयारियाँ तेज कर दी हैं और संभावित मेरिट लिस्ट जारी कर दावा-आपत्तियों का निपटारा कर लिया है। विश्वविद्यालय की ओर से इस वर्ष कुल 62 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। ये पदक उन विद्यार्थियों को मिलेंगे जिन्होंने अपने-अपने विषय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, द्वितीय से लेकर दसवीं रैंक तक के 551 विद्यार्थियों को मंच से प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रमों…
publicuwatch24.-रायपुर। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने कहा कि शिक्षक बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं देते बल्कि उन्हें एक आदर्श नागरिक भी बनाते हैं। शिक्षक उत्कृष्ट आचरण और उच्च नैतिकता का उदाहरण पेश करें। उन्होने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा लेकिन लापरवाही और अनैतिक गतिविधि में शामिल होने पर कार्यवाही भी होगी। परीक्षा परिणाम में 10 प्रतिशत की वृद्धि को बरकरार रखें परदेशी कल बलौदाबाजार जिला प्रवास के दौरान जिला ऑडिटोरियम में प्रचार्यो की बैठक लेकर बोर्ड परीक्षा तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने विगत वर्ष की परीक्षा परिणाम में 10 प्रतिशत…
publicuwatch24.-रायपुर। नवा रायपुर स्थित सरकारी आवास पर आज पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने रयान इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर के बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। यह मुलाकात केवल शिष्टाचार भर नहीं रही, बल्कि जीवन मूल्य, लक्ष्य निर्धारण, संघर्ष, शिक्षा के महत्व और छत्तीसगढ़ के पर्यटन पर गहन और प्रेरक संवाद का अवसर बन गई। बच्चों ने बड़े ध्यान से मंत्री जी की बातों को सुना और इसे अपने स्कूली व आगामी जीवन के लिए महत्वपूर्ण सीख बताया। मंत्री अग्रवाल ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता के लिए स्पष्ट लक्ष्य…
publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने अपने असम प्रवास के दौरान नारेंगी-बिर्कुची बिहोगी नगर गुवाहाटी में बिहोगी कवि श्री रघुनाथ चौधरी की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के मूर्ति कला विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक डॉ. छगेन्द्र उसेंडी के नेतृत्व में तैयार की गई है। उल्लेखनीय है कि रघुनाथ चौधरी असमिया साहित्य के जोनाकी युग के एक भारतीय लेखक थे। उन्हें बिहोगी कोबी (पक्षियों के कवि) के रूप में जाना जाता है क्योंकि उनके अधिकांश लेखन पक्षियों और प्रकृति पर आधारित हैं।
publicuwatch24.-सुकमा/बीजापुर। लंबे समय से मोस्ट वांटेड माओवादी नेता माड़वी हिडमा को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि मार्च 2026 तक राज्य पूरी तरह नक्सल मुक्त हो जाएगा। तोखन साहू ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। तोखन साहू ने कहा कि नक्सलवाद कांग्रेस के शासनकाल में अधिक पनपा और चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस नक्सलियों की मदद लेती थी। उनके अनुसार कांग्रेस कभी नहीं चाहती कि नक्सलवाद समाप्त हो। तोखन साहू ने यह भी बताया कि हिडमा की मौत के बाद आज कुछ कांग्रेसी नेता हिडमा को गले लगाकर रोए।…
publicuwatch24.-बस्तर। बस्तर में लम्बे वक़्त से सक्रिय रहकर खूनी वारदातों को अंजाम देने वाला खूंखार माओवादी और माओवदियों के समिति का सीसी मेंबर माड़वी हिड़मा को मार गिराया गया है। उसपर एक करोड़ रुपये का इनाम घोषित था। हिड़मा के मारे जानें की पुष्टि तेलंगाना के DGP ने भी कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने उसकी पत्नी राजे को भी मार गिराया है। यह पूरी मुठभेड़ आज सुबह छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर हुई है। नक्सल उन्मूलन अभियान में यह इस साल पुलिस की दूसरी सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा सकती है। पुलिस और फ़ोर्स ने इसी साल के…