Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शुरू किए गए मिलेट मिशन का सार्थक परिणाम दिखने लगा है। किसान अब धान की खेती के बदले रागी और कोदो, कुटकी की फसल की ओर आकर्षित हो रहे हैं। बेमेतरा जिले में लगभग 500 हेक्टेयर में किसानों ने पहली बार धान के बदले रागी की फसल ली है। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता राज्य है, जहां कोदो, कुटकी और रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी और इसके वैल्यू एडिशन का काम भी किया जा रहा है। कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर 3000 प्रति क्विंटल की दर से तथा रागी की खरीदी 3377 रूपए प्रति क्विंटल की…
K.W.N.S.-कोरबा। कोरबा वन परिक्षेत्र में हाथियों के झुंड पर गांववालों ने छिपकर हमला कर दिया, इससे मानव-हाथी द्वंद्व एक बार फिर से उजागर हो गया है। लोगों ने हाथियों पर तीर-धनुष और कुल्हाड़ी से भी हमला किया। इस दौरान वन अमला नदारद रहा। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को कोरबा वन मंडल के कोरकोमा गांव के पास हाथियों का झुंड सड़क पार कर रहा था। हाथी पिछले कई दिनों से ग्रामीणों की फसलें बर्बाद कर रहे हैं, इससे उनमें गुस्सा था। हाथियों के झुंड को देखकर कुछ ग्रामीण बिजली के हाइटेंशन टावर पर चढ़ गए और कुल्हाड़ी फेंककर हाथी पर…
K.W.N.S.-कोरिया। जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) एवं जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र में मूलतः नाम परिवर्तन के संबंध में निर्देश जारी किये गये है। उन्होंने बताया कि जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम 1969 की धारा 15 सहपठित छत्तीसगढ़ राज्य जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियम 2001 की कड़िका 11 (1 से 7 तक) के प्रावधान के तहत जन्म एवं मृत्यु पंजीयन में की गई प्रविष्टी की शुद्धि या उसका रद्दीकरण किया जाना है। घटित घटना से संबंधित क्षेत्र का रजिस्ट्रार आवेदक द्वारा प्रस्तुत जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन संबंधी साक्ष्य, शपथ पत्र एवं अन्य दस्तावेजों जिसमें त्रुटि…
K.W.N.S.-महासमुंद/पिथौरा। बसना शहर में लगे मीना बाजार में गैस सिलेंडर से ब्लास्ट हो गया. मीना बाजार में काम कर रहे कर्मचारी खाना बना रहे थे. इस दौरान गैस पाईप में लीकेज होने की वजह से सिलेंडर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. आग लगते ही खाना बनाने वाला भाग गया. धमाके के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गई. राहत की बात ये है कि वहां रहने वाले लोग बाल-बाल बचे. मौके से दो सौ मीटर दूर एक स्कूल भी है. गनीमत एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. मीना बाजार में अगर शाम को ये हादसा होता तो…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव रहे गुरुचरण सिंह होरा का इस्तीफा मंजूर हो गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष की हैसियत से ये इस्तीफा स्वीकृत किया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने मंत्रालय ने इसकी जानकारी भारतीय ओलम्पिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा को भी भेज दी है। इसके बाद होरा की जगह अब भिलाई नगर के MLA देवेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव की जिम्मेदारी सम्भालेंगे। एक विवादित ऑडियो टेप आने के बाद 20 सितम्बर 2022 को गुरुचरण सिंह होरा ने अपना इस्तीफा दे दिया था हांलाकि इस्तीफे में किसी वायरल…
K.W.N.S.-रायपुर। ग्रीष्म ऋतु के मौसम में तापमान में वृद्वि के चलते भीषण गर्मी पड़ने तथा नागरिकों को लू लगने की संभावना है। जिससे आम जन जीवन व स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने आवश्यक सावधानी बरतने की अपील आम नागरिकों से की है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया गया है। लू के लक्षण – सिर में भारीपन और दर्द, तेज बुखार के साथ मुंह का सूखना, चक्कर और उल्टी आना, कमजोरी के साथ शरीर में दर्द होना, शरीर का तापमान अधिक होने के बावजूद पसीने…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में CGPSC 2021 के परिणाम आने के बाद विवाद की स्थिति बन गई है. परिणाम में हुए कई इत्तेफाक को लेकर विपक्ष न्यायिक जांच की मांग कर रहा है. भारतीय जनता पार्टी और ABVP दोबारा जांच को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं आज ABVP कार्यकर्ता के साथ PSC की परीक्षा दिलाने वाले अभ्यर्थी प्रदर्शन करते हुए सीएम हाउस ज्ञापन सौंपने निकलने. इस दौरान ABVP और पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई. रायपुर के बूढ़ातालाब स्थित धरना स्थल में ABVP ने CGPSC 2021 के परिणाम को लेकर प्रदर्शन किया. उन्होंने छात्र हित में फैसला लेने की मांग…
K.W.N.S.-बिलासपुर। बिलासपुर जिले में शव से किडनी निकालने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, मृतक के बेटे ने कलेक्टर से शिकायत की थी कि, उसके पिता के शव से किडनी निकाली गई है। कलेक्टर ने मामले को संज्ञान में लेकर कब्र खुदवाकर शव का दुबारा से पोस्टमार्टम करवाया। इसमें पता चला कि, ये आरोप झूठा है। उल्लेखनीय है कि, सोन-लोहारसी गांव का निवासी धर्मदास मानिकपुरी एक्सीडेंट में घायल हो गया, जिसका इलाज जिले के प्रथम हॉस्पिटल में चल रहा था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिर मृतक के बेटे सोमदास ने डॉ. पर किडनी निकालने…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश के कांकेर जिले के आदिवासी बहुल अंतागढ़ के गोटुल रच्चा समिति को इंडोनेशिया के भ्रमण का महत्वपूर्ण अवसर मिला। अध्ययन भ्रमण पर गए समिति के सदस्यों का यह सफर इतना रोचक और अनुभव भरा था कि वे वापस लौटते ही मुख्यमंत्री से विधायक श्री अनूप नाग के नेतृत्व में सीधे मुलाकात करने पहुंचे और अपने अनुभवों को सहजता के साथ साझा किया। मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात के दौरान सदस्यों ने उन्हें यह खुशी-खुशी बताया कि प्रदेश से बाहर की यात्रा हमारे लिए एक सपना और असंभव सा था, ऐसे में आपने…
K.W.N.S.-महासमुंद/पिथौरा। जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. सिंघोड़ा थाना इलाके में माता-पिता और दादी की नृशंस हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है. हत्या के जुर्म में बड़े बेटे उदित भोई को सिंघोडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि, सिंघोडा थाना के ग्राम पुटका निवासी शिक्षक प्रभात भोई उनकी पत्नी और वृद्ध मां की हत्या कर जला देने का मामला सामने आया था. मामला काफी संगीन था, जिसमें मृतक परिवार के लापता होने, फिर उनकी हत्या कर जलाए जाने का मामला था. लेकिन पुलिस को मृतक प्रभात भोई को उनके परिवार…