Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है. भाजपा विधायक रंजना साहू की कार पलट गई है. उन्हें आनन-फानन में मैनपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. मिली जानकारी के मुताबिक रंजना साहू बीजेपी विधायक डमरूधर पुजारी के बेटे की शादी में शामिल होने गरियाबंद जा रही थी, लेकिन रास्ते में कार हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे के उन्हें मामूली चोटें आई है. नेशनल हाइवे में झरियाबहारा के पास हादसा हुआ है. उन्हें बेहतर इलाज के लिए मैनपुर के हॉस्पिटल…
K.W.N.S.-रायपुर। सीएम भूपेश बघेल शुक्रवार को यहां कहा कि झीरम की जांच को रोकने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि तत्कालीन नेताओं से पूछताछ की देरी है, इस केस का खुलासा हो जाएगा। मीडिया से चर्चा में झीरम कांड के दस साल पूरे होने पर सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हमने मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की। एसआईटी के खिलाफ भाजपा के लोग कोर्ट चले गए। हमने एनआईए से दस्तावेज लौटाने की मांग की बार-बार हमें मामले की जांच करने से रोका जा रहा है। हमें दस्तावेज लौटा दें एसआईटी मामले…
K.W.N.S.-भिलाई। भरोसे के सम्मेलन में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नही आएंगे। दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन के सांकरा में 21 मई को भरोसे का सम्मेलन आयोजित होने को था। इस सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल होने वाले थे। कार्यक्रम की तैयारी एवं समीक्षा के लिए 19 मई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में बैठक लेने वाले थे। इसी बीच खबर आई कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नही आएंगे। बता दें कि पाटन विधानसभा क्षेत्र में मल्लिकार्जुन खड़गे का यह प्रथम प्रवास है। उसके जोरदार स्वागत की भी तैयारी…
K.W.N.S.-रायपुर। पानी मीटर के जरिए शहर वासियों के साथ धोखे का खेल खेला जा रहा है. नए मीटर पहले से ही चला हुआ है. उसमें रीडिंग दिखा रहा है. वही पानी मीटर फ़ीट करने वाले जल जीवन मिशन के कर्मियों का कहना है कि बाद में सेटअप किया जाएगा। लेकिन चला हुआ मीटर लगने से पानी का बिल अधिक देना पड़ेगा। पानी मीटर लगाने इंद्रावती कॉलोनी पहुंचे निगम कर्मी तब इस मामले का खुलासा हुआ है। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत शहरों में घर-घर पानी की सुविधा देने के लिए नल कनेक्शन की योजनाओं को क्रियान्वित…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित भरोसे का सम्मेलन में राज्य के 13 जिलों के 3085 राजीव युवा मितान क्लबों को 7 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि जारी करेंगे। गौरतलब है कि युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने के उद्देश्य से राजीव युवा मितान क्लबों का गठन किया गया है। वर्तमान में प्रदेश में 13 हजार 242 राजीव युवा मितान क्लब का गठन कर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। राजीव युवा मितान क्लब को विभिन्न गतिविधियों…
K.W.N.S.-गरियाबंद। जिले में शुक्रवार को वट सावित्री व्रत धूमधाम से मनाया गया। हिन्दू धर्मावलंबी महिलाओं ने व्रत रखकर सुहाग के कल्याण एवं रक्षा की कामना की। व्रत को लेकर प्रात: से ही महिलाओं का हुजूम शहर के विभिन्न बरगद पेड़ के नीचे दिखने लगा था वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महिलाओं ने पंचोपचार विधि से वट वृक्ष का पूजन किया एवं वृक्ष में कच्चा सूत बांधकर परिक्रमा की। लाल-पीली साडिय़ों में सजी महिलाओं ने बताया कि वे इस पर्व को लेकर आज व्रत धारण करेंगी। उन्होंने पूजन के उपरांत सदा-सुहागिन रहने की मनौती मांगी है। सुहागिनों ने इस व्रत के…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ शराब घोटाले में ईडी ने आईएएस निरंजन दास को पूछताछ के लिए समन भेजा है. बता दें कि छत्तीसगढ़ में हुए 2000 करोड़ रुपए के कथित शराब घोटाला मामले में ईडी गिरफ्त में चल रहे अभियुक्तों को आज ईडी विशेष अदालत में पेश किया. ईडी ने कारोबारी अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, त्रिलोक सिंह ढिल्लन उर्फ पप्पू ढिल्लन और आबकारी विभाग के विशेष सचिव अरुणपति त्रिपाठी की 4 दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में पेश किया है. ईडी के अधिकारी अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित, पप्पू ढिल्लन और CSMCL…
K.W.N.S.-रायपुर। पीएससी चयन सूची में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए भाजयुमो ने आज छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कार्यालय का घेराव किया. पांच अलग-अलग बैरिकेड को तोड़कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कार्यालय में घुसे और वहां भाजपा का झंडा फहराया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर झूमाझटकी भी हुई. युवा मोर्चा के प्रदर्शनकारियों को रोकने में पुलिस नाकाम रही. भाजयुमो ने मांग नहीं मानने पर ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर और राज्य स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी।
K.W.N.S.-रायपुर। शराब घोटाला केस में गिरफ्तार कारोबारी अनवर ढेबर, और नितेश पुरोहित को विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। जबकि आबकारी अफसर एपी त्रिपाठी, और त्रिलोक सिंह ढिल्लन को 4 दिन की और ईडी की रिमांड पर देने के आदेश दिए हैं। विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की अदालत में ईडी ने शराब घोटाला केस के चारों अभियुक्त अनवर ढेबर, नितेश पुरोहित और एपी त्रिपाठी व त्रिलोक (पप्पू) सिंह ढिल्लन को पेश किया। ईडी की टीम बक्सों में प्रकरण से जुड़े कागजात लेकर अदालत में पहुंची थी। अनवर, और नितेश को 14…
K.W.N.S.-जांजगीर चांपा। द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश ने हत्या के 25 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. लोक अभियोजक विशाल तिवारी ने बताया, 12 जून 2020 की शाम 6 बजे आरोपियों ने लाठी डंडा और ईंट से मारकर तेरस राम की हत्या की थी. इस मामले में सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। विशाल तिवारी के बताए अनुसार,12 जून 2020 को प्रार्थी होलीलाल ने थाना जांजगीर में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया कि उसके बड़े भाई तेरसराम को अभियुक्त रामगोपाल के सहयोगी वाले गांव के माता चैरा के पास…