Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-बिलासपुर। सर्व आदिवासी समाज ने बड़ा निर्णय लेते हुए प्रदेश की 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. इसमें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 29 सीटों के अलावा सामान्य सीट भी शामिल है। बिलासपुर पहुंचे सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आदिवासी समाज को वोट बैंक की तरह उपयोग किया जा रहा. समाज के लोगों के हित में पार्टियां काम नहीं कर रही हैं. समाज की संभाग स्तरीय बैठक में प्रत्याशी चयन को लेकर रायशुमारी की जा रही है. बिलासपुर पहुंचे अरविंद नेताम…
K.W.N.S.-रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् (बोर्ड) द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षा वर्ष 2022-23 का परिणाम घोषित किया। पूर्व मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष तथा उत्तर मध्यमा प्रथम एवं द्वितीय वर्ष (हाई स्कूल कक्षा 9वीं, 10वीं तथा हायर सेकेन्डरी कक्षा 11वीं, एवं 12वीं) की मुख्य परीक्षा में विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम 98.34 प्रतिशत रहा। शंखनाद वेदमंत्रों के उच्चारण के साथ अतिथियों द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. टेकाम ने परीक्षा में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। परीक्षा…
K.W.N.S.-महासमुंद। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 मई को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्ग जिले के पाटन में आयोजित भरोसा का सम्मेलन में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र के हितग्राहियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 की पहली किश्त की राशि जारी करेंगे। महासमुंद ज़िले के तीन नगर पंचायत क्षेत्रों पिथौरा, बसना और तुमगांव अनुसूचित क्षेत्रों में निवासरत पात्र 1879 भूमिहीन कृषि मजदूरों को इस योजना अंतर्गत प्रत्येक हितग्राही के बैंक खाते में 2 हजार रूपए के मान से पहली किस्त की राशि अंतरित की जाएगी। राजीव गांधी भूमिहीन कृषि…
K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने की शुक्रवार को घोषणा की। हालांकि इस मूल्य के नोट बैंकों में जाकर 30 सितंबर तक जमा या बदले जा सकेंगे। आरबीआई ने शाम को जारी एक बयान में कहा कि अभी चलन में मौजूद 2,000 रुपये के नोट 30 सितंबर तक वैध मुद्रा बने रहेंगे। इसके साथ ही आरबीआई ने बैंकों से 2,000 रुपये का नोट देने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने को कहा है। वहीं, अब इस मामले को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। विपक्षी दल के नेता इस…
K.W.N.S.-गरियाबंद। उदंती सीतानदी अभयारण्य से धीरे-धीरे ही सही अवैध कब्जाधारी को खदेड़ा जा रहा है. अभयारण्य प्रशासन ने इस कड़ी में इंदगांवा रेंज के कक्ष क्रमांक 1239 व 1243 में अवैध रूप से बनाए गए कच्ची झोपड़ियों को तोड़ जमीन से कब्जा हटाया. विभाग के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि अतिक्रमण प्रभावित इलाके का विधिवत सेटेलाइट इमेज से मिलान के बाद 70 लोगों के खिलाफ 11 व 12 अप्रैल को वन अधिनियम तहत पीओआर दर्ज किया गया था. 19 अप्रैल को सभी आरोपियों को नोटिस तामील कर जवाब मांगते हुए कब्जा खाली करने के लिए कहा गया…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जी हां अब रायपुर से सिंगापुर-बैंकाक जाना बेहद आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द ही रायपुर से सिंगापुर-बैंकाक के लिए नई विमान सेवा शुरू होने वाली है। इस सुविधा का बड़ा फायदा पर्यटकों के अलावा व्यापारी वर्ग को भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि ये विमान सेवा 14 जून से शुरू होने जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार इंडिगो 14 जून से नए रूट पर विमान सेवा शुरू करने जा रही है। ये विमान रायपुर- लखनऊ-भुवनेश्वर के बीच चलेगी। बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर से…
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा चालू वर्ष 2023 में वर्षा ऋतु के दौरान हरियाली प्रसार एवं वन संवर्धन के लिए वृहद स्तर पर 02 करोड़ 91 लाख 20 हजार पौधे के रोपण एवं वितरण का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप उक्त वृहद वृक्षारोपण अंतर्गत अधिक से अधिक फलदार पौधों का रोपण के कार्य को प्राथमिकता से शामिल किया गया है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। इस संबंध में प्रधान मुख्य वन संरक्षक व्ही. श्रीनिवास राव…
K.W.N.S.-राजनांदगांव। तुलसीपुर के बख्तावर चॉल में एक महिला की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है. महिला अपने 4 साल के बच्चे के साथ बख्तावर चॉल में किराए के मकान में रहती थी. लाश मिलने की खबर फैलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरा मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तुलसीपुर के बख्तावर चॉल की है. जहां गली नंबर 4 में किराए के मकान में 33 साल की महिला मनीषा मरकाम की लाश मिली है. महिला अपने 4…
K.W.N.S.-जांजगीर-चांपा। हथनेवरा बिर्रा रोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया है. जिसमें ट्रेलर और ट्रक में भिड़ंत हो गई. इस हादसे में ट्रेलर और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा दो लोंगों के घायल होने की खबर है. भीषण हादसे में दोनों गाड़ियों परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों को चांपा में बीडीएम उपचार के लिए भर्ती कराया गया है. मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
K.W.N.S.-रायपुर। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 2 हजार के नोट के प्रतिबंधित करने का ऐलान कर दिया है. 23 मई से लेकर 30 सितंबर तक इन नोटों को बैंकों में वापस जमा करा सकते हैं. आरबीआई (RBI) के इस फैसले को लेकर कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि इस फैसले से साबित हो गया कि नोटबंदी का निर्णय पूरी तरीके से गलत था. मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते देश में महंगाई चरम पर है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आखिरकार मान लिया कि नोटबंदी…