Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
K.W.N.S.-सरगुजा। विकासखंड बतौली के ग्राम भटको के सरकारी जमीन घोटाले के दूसरे मामले में अपराध क्रमांक 48 दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय दंड संहिता 1860 धारा 120 बी,420,467,468 और 471 में कुल 19 व्यक्तियों के नाम से अपराध दर्ज किया गया है। सभी पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी जमीन का फर्जीवाड़ा कर अपने नाम से कराया और सरकारी जमीन पर उपजाई गई धान समिति में बेचा। इनमें कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत के नीच सहायक भूपेंद्र यादव उसके पिता रामानंद यादव भाई हेमंत यादव के अलावा भगमनिया, शशांक गुप्ता, प्रेमलता,अश्वनी सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता…
K.W.N.S.-बीजापुर। जिले के एडसमेटा में साल 2013 को हुए कथित गोलीकांड के 10 साल पूरे हो गए हैं। 10वीं बरसीं पर मृतकों को न्याय दिलाने ग्रामीणों ने गांव में विशाल सभा रखी। इस दौरान आबकारी मंत्री कवासी लखमा और बीजापुर विधानसभा से MLA विक्रम मंडावी पर ग्रामीणों का जमकर गुस्सा फूटा। कहा कि ये लोग सिर्फ वोट की राजनीति कर रहे हैं। हमारे ऊपर हमला करवाते हैं। दरअसल, एडसमेटा गोलीकांड में करीब 3 बच्चों समेत कुल 8 लोग मारे गए थे। अब इस घटना को 10 साल पूरे हो गए हैं। उस समय विपक्ष में रही कांग्रेस ने भाजपा…
K.W.N.S.-बेमेतरा। बेमेतरा में शिवनाथ नदी के घाट पर युवक का शव मिला है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान भी मिले हैं। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुट गई है। यह घटना देवरबीजा चौकी क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया गांव की है।
K.W.N.S.-कोरबा। जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर मदनपुर बछेरा घाट में पलट गई. हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. पिकअप में दो भाई सवार थे. हादसे में छोटे भाई की मौत हो गई. वहीं मौके से बड़ा भाई अपने छोटे भाई का शव छोड़कर भाग गया है. ये घटना मोरगा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे में मदनपुर बछेरा घाट में अनियंत्रित होकर पपीता लोड पिकअप पलट गई. हादसे में चालक भिलाई निवासी मोहन डहरिया बाल-बाल बचा. छोटे भाई सन्नी डहरिया की मौत…
K.W.N.S.-बालोद। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के द्वारा जिले के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है। शहीद वीर नारायण सिंह स्पोर्ट्स अकादमी बालोद के खिलाड़ी- राजीव, गोपाल, तनूजा, तीनों ने रायपुर में आयोजित 23वीं राज्य स्तरीय म्यूथाई चैंपियनशिप में प्रथम स्थान प्राप्त किया व नेशनल प्रतियोगिता हेतू तीनों चयनित हुए। जिन्हें पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गई। तीनों खिलाड़ी चेन्नई मद्रास में आयोजित होने वाले नेशनल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ टीम की ओर से मार्शल आर्ट्स म्यूथाई इवेंट में हिस्सा लेंगे।
K.W.N.S.-रायपुर। ग्राम अछोटा में महात्मा गांधी ग्रामीण पार्क अब मूर्त रूप ले चुका है। यहां 20 ग्रामीण महिलाएं सिलाई मशीन द्वारा कपड़ा सिलने का काम बखूबी तरीके से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महिलाओं के काम की सराहना करते हुए बधाई दी। महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बताया कि आज उन्हें यह गर्व हो रहा है कि अब वे सामूहिक तौर पर ग्रामीण इंडस्ट्रियल पार्क में कार्य कर रहे हैं। इससे ना केवल उनकी आमदनी में वृद्धि हुई है बल्कि सामाजिकता की भावना भी विकसित हुई है। ग्राम अछोटा में महात्मा गांधी ग्रामीण पार्क उज्जवल महिला समूह…
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम अछोटा में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क में जिले के पहले वाई-फाई जोन की शुरुआत की। इससे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में कार्यरत लोगों को एवं गढ़कलेवा में आने वाले लोगों को निःशुल्क इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा स्कूली बच्चे भी इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। वे यहां अध्धयन भी कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने इस माह की 5 तारीख को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की गतिविधियों की समीक्षा के दौरान रीपा को वाई-फाई सुविधा से लैस करने की घोषणा की थी।…
छत्तीसगढ़ के ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव‘ में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ की होगी भागीदारी
K.W.N.S.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित हो रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासनिक प्रमुखों को पत्र भेजकर छत्तीसगढ़ में 01 से 03 जून 2023 तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव 2023 में उनसे उनके राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के रामायण ‘झांकी प्रदर्शन समूह‘ की भागीदारी का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी से इस राष्ट्रीय…
स्वामी आत्मानंद स्कूल, बठेना धमतरी की कक्षा 11 वीं की छात्रा फाल्गुनी साहू ने मुख्यमंत्री को उनका स्केच भेंट किया
K.W.N.S.-रायपुर। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बठेना धमतरी की कक्षा 11 वीं की छात्रा फाल्गुनी साहू ने मुख्यमंत्री को उनका स्केच भेंट किया इस दौरान बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी ली। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, बठेना धमतरी की कक्षा 11 वीं की छात्रा फाल्गुनी साहू ने मुख्यमंत्री को उनका स्केच भेंट किया और सेजस धमतरी की ही कक्षा 11 वीं की छात्रा श्रद्धा सिंह ने मुख्यमंत्री को उनका पोट्रेट भेंट किया। इस दौरान बच्चों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
K.W.N.S.-रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज धमतरी विधानसभा के ग्राम भटगांव पहुंचे और उन्होंने कुल 137 करोड़ रूपये से ज्यादा की लागत के 154 कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें 13 करोड़ 97 लाख 75 हजार रूपए के 28 कार्यों का लोकार्पण तथा 123 करोड़ 63 लाख 22 हजार रूपए के 126 कार्यों का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री बघेल ने 13 करोड़ 97 लाख 75 हजार रूपए के 28 कार्यों का लोकार्पण किया जिसमें 6.37 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित जिला अस्पताल में स्टाफ क्वार्टर, गोपालपुरी में उप स्वास्थ्य केन्द्र और आयुष पॉली क्लीनिक सह…