Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
panchayattantra24.नारायणपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसन्त ने कल द्वारा आडिटोरियम में जिले के समस्त बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होने जिले के सभी बूथ लेवन आफिसर को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए निर्वाचन कार्यालय के निर्देशानुसार इस कार्य को गंभीरता के साथ पूरा करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। बैठक में मतदाता सूची का द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य 2023 (जो कि 25 मई 2023 से प्रारंभ है) की मतदान केन्द्रवार समीक्षा की गई, इस दौरान सभी बी.एल.ओ. को पुनरीक्षण के टाईम टेबल…
publicuwatch24.धमतरी । जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति धमतरी द्वारा वर्ष 2023-24 में अनुसूचित जनजाति (आदिवासी) वर्ग के आवेदकों के लिए स्वयं के व्यवसाय एवं स्वरोजगार स्थापित करने के लिए ऋण उपलब्ध कराने हेतु पात्रता रखने वाले आवेदकों से निर्धारित प्रारूप में 15 जून .2023 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये थे। निर्धारित अवधि में लक्ष्य अनुरूप पर्याप्त आवेदन पत्र प्राप्त नहीं होने के कारण पुनः 26 जून तक पुनः आवेदन पत्र वर्ग योजना 1 अनुसूचित जनजाति स्माल बिजनेस 1 टर्म लोन (कृषि क्षेत्र) 1 तीन लाख और 5 लाख के 1-1, प्रदान किया जाना है। इच्छुक आवेदक अनुसूचित जनजाति…
publicuwatch24.अंबिकापुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत काफी दिनों से अपने विधानसभा में चहलकदमी कर रहे हैं। चुनाव नजदीक है इसलिए वो लगातार लोगों का हाल चाल जान रहे हैं। इस बीच बीती रात मंत्री रात के अंधेरे में निकल पड़े और लगभग करीब ढाई किलोमीटर चलकर घाट की चढ़ाई भी की। मंत्री अमरजीत रकेली गांव के गांगझरिया गांव पहुंचे और रात के समय में ही सड़क बनाने के लिए सर्वे किया। इस दौरान सड़क की स्थिति को देखते हुए मंत्री जी ने कलेक्टर से क्षेत्र में सड़क बनाने का निर्देश दिए है।
publicuwatch24.रायपुर। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने गत बुधवार को बेमेतरा प्रवास के दौरान जिला कार्यालय कलेक्टोरेट के दिशा-सभाकक्ष में गृह विभाग के अधिकारियों की अपराध एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता से जिले के थाना, परिसीमन, चौकी, लाइन, बल की उपलब्धता तथा सुरक्षा संबंधित अन्य विषयों की जानकारी ली। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले में चल रहे कानून व्यवस्था और घटनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की। गृह मंत्री साहू…
publicuwatch24.रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशन में वन विभाग द्वारा वन अपराधों, लकड़ियों के अवैध संग्रहण और परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कटघोरा वनमंडल के ग्राम खम्हरिया में अवैध रूप से रखे गए मिश्रित प्रजाति के 129 नग चिरान तथा एक आरा मशीन को जप्त किया गया है। वनमंडलाधिकारी कटघोरा वनमंडल श्रीमती प्रेमलता यादव के निर्देश पर गठित उड़नदस्ता टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मार कार्रवाई की गई। टीम द्वारा की गई कार्रवाई में ग्राम खम्हरिया के सौखी लाल एवं प्रमोद की बाड़ी से 129…
publicuwatch24.मनेंद्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर ज़िले के कुल 200 ग्राम पंचायतों के सभी 2020 बसाहटों में घरेलू नल लगाने का कार्य किया जा रहा है। 13 जून की स्थिति में ज़िले में 30 हज़ार 403 घरेलू नल कनेक्शन लगाये जा चुके है। कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा ने जल जीवन मिशन के अन्तर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य की क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जायेगा। बरसात से पहले अप्रारंभ कार्यों को शीघ्रता से प्रारंभ करें और अपूर्ण कार्यों को जल्द…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नशा मुक्ति हेतु व्यापक जन-जागरण अभियान आरंभ करने के दिए निर्देश मुख्य सचिव को दिए निर्देश
publicuwatch24.रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को बचाने के लिए व्यापक जन-जागरण अभियान आरंभ करने के निर्देश मुख्य सचिव को दिए हैं। उन्होंने कहा है कि नशा मुक्ति जन-जागरण अभियान की विस्तृत कार्य योजना तैयार करने के लिए देश में नशा मुक्ति हेतु कार्य कर रहे ख्यातिनाम व्यक्तियों एवं संस्थाओं से आवश्यक रूप से परामर्श किया जाए। समाज कल्याण विभाग एक माह में नशा मुक्ति जन-जागरण अभियान की विस्तृत कार्य योजना प्रस्तुत करे। उन्होंने कहा है कि इस अभियान में शासकीय प्रयासों के साथ ही एन.जी.ओ., सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक संस्थाओं का सक्रिय…
publicuwatch24.बिलासपुर। भीषण गर्मी में लगातार एक के बाद एक आगजनी के मामले सामने आ रहे हैं. बीते दिनों बिलासपुर के तेलीपारा और बुधवारी बाजार में आगजनी के बाद अब पचपेड़ी थाना क्षेत्र के धुर्वाकारी गांव में बीती रात आग लगने से तीन मकान जलकर खाक हो गए. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और देर रात आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक तीनों घरों का पूरा सामान जल चुका था. इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा…
publicuwatch24.रायपुर। रेलवे समपार फाटकों को सुरक्षित पार करने एवं इससे संबंधित सावधानियों को व्यापक रुप से प्रचार प्रसार करने के लिये 10 जून से 16 जून तक समपार फाटक जागरुकता के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरुकता दिवस मनाने के लिये संरक्षा विभाग के द्वारा वाकाथन का आयोजन किया जायेगा, जो कि मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से (शाम 16:30 बजे) शुरु होकर समपार फाटक क्रमांक 417 होते हुए पुनः मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के दरवाजे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन के उपरांत समाप्त होगी।
publicuwatch24.रायपुर। चुनाव करीब आते ही केंद्रीय मंत्रियों का छत्तीसगढ़ दौरा होने लगा है. इस कड़ी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक जुलाई को कांकेर में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 22 जून को दुर्ग में और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा 30 जून को बिलासपुर में सभा करेंगे. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि इन सभी सभाओं में एक लाख कार्यकर्ताओं को जुटाया जाएगा। वही भाजपा के जनसम्पर्क अभियान और घोषणा पत्र को लेकर कहा साव ने कहा कि हमारा जनसम्पर्क अभियान जारी है, आगे भी इस तरह के अभियान और कार्यक्रम होंगे. घोषणा पत्र कमेटी जल्द…