Author: admin

publicuwatch24.जांजगीर-चांपा। चांपा कोरबा रोड में देर रात सड़क हादसा हो गया. जिसमें हाईवा और माजदा की आपस में जोरदार टक्कर हो गई. जिससे माजदा में भीषण आग लग गई. इसमें माजदा में बैठे चालाक और परिचालक की जलकर मौत हो गई. जिनके शव को क्रेन की मदद निकाला गया। दोनो मृतक लछनपुर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक माजदा में प्लास्टिक भरा था और हाईवा में कोयला लोड था. इस हादसे में हाइवा में भरे कोयले में भी आग लग गई. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की मदद से आग…

Read More

publicuwatch24.राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के बेलगांव में गुरुवार को किसानों ने चक्काजाम कर दिया. दरअसल बेलगांव सोसाइटी के किसान फसल बीमा पोर्टल में कई दिनों से गड़बड़ी चल रही है. किसान कई बार जिला प्रशासन के साथ ही कृषि विभाग से भी गुहार लगा चुके हैं लेकिन अबतक पोर्टल की परेशानी का कोई हल नहीं निकला है. इस बात से आक्रोशित होकर गुरुवार को किसान भाजपा के बैनर तले सड़क पर उतर गए। उग्र प्रदर्शन कर किसानों ने डोंगरगढ़ राजनांदगांव मार्ग पर चक्काजाम किया. लगभग 2 घंटे तक चले इस चक्काजाम के दौरान एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी किसानों…

Read More

publicuwatch24.रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं भा सदस्य अर्चना उपाध्याय ने आज छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग कार्यालय रायपुर में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों पर जनसुनवाई की । छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग निकलन की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज प्रदेश स्तर की 185 वीं सुनवाई हुई, रायपुर जिले में आयोजित जन सुनवाई में कुल 41 प्रकरणों पर सुनवाई की गई। अन्य प्रकरण में आवेदिका को मिर्गी बीमारी के कारण उनके समाज में उनका रिश्ता नही हुआ तब आवेदिका ने साहू समाज के लड़के से विवाह किया जिसके बाद से आवेदिका को…

Read More

publicuwatch24.मनेन्द्रगढ़। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में कलेक्टर कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। कलेक्टर कार्यालय की छत पर फटा हुआ तिरंगा लहराता हुआ दिखाई दिया। लेकिन अफसर एसी कमरे में बैठे रहे और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए कोई कदम नहीं उठाया। आपको बता दें कि फटे हुए तिरंगे को जानबूझकर लगे रहने देना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान होता है। कलेक्टर कार्यालय में नियमित रूप से कार्य करने के दौरान फटे हुए तिरंगे की ओर ध्यान नहीं देना और उसकी देखरेख नहीं करना भी एक बड़ी चूक है। कलेक्टर नरेन्द्र दुग्गा समेत कई संयुक्त…

Read More

publicuwatch24.बिलासपुर। प्रदेश में आगामी वर्षा ऋतु के दौरान मछलियों की वंश वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट को प्रतिबंधित किया गया है। उप संचालक मछली पालन ने बताया कि राज्य के समस्त नदियों-नालों तथा सहायक नदियों में सिंचाई के लिए निर्मित तालाब व जलाशय में किये जा रहे केज कल्चर के अतिरिक्त सभी जल स्रोतों में मत्स्याखेट पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त अवधि में छत्तीसगढ़ राज्य मत्स्य क्षेत्र अधिनियम के तहत अपराध सिद्ध होने पर एक वर्ष का कारावास अथवा 10 हजार रुपए का जुर्माना का प्रावधान है। उक्त नियम केवल छोटे तालाब या…

Read More

publicuwatch24..कवर्धा। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली की बेच सदस्य श्रीमती प्रीति भारद्वाज ने गुरुवार को कबीरधाम जिले के बोडला विकासखण्ड मुख्यालय के सामुदायिक भवन में बाल अधिकार उल्लंघन से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई की। इस दौरान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य श्रीमती संगीता गजभिए विशेष रूप से उपस्थित थी। आज आयोग द्वारा कुल 299 प्रकरणों की सुनवाई की गई। जिसमें 251 प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग, आदिमजाति विकास विभाग सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। आयोग द्वारा शिक्षा,…

Read More

publicuwatch24.रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में निवासरत पांच विशेष पिछड़ी जनजातियों बैगा, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर, कमार और अबूझमाड़िया के 80 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदाय सम्मेलन में भेंट-मुलाकात की। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ के सभी जनजाति समुदाय के लोगों से सीधा संवाद किया और उनकी संस्कृति, रीति-रिवाजों सहित सभी पहलुओें से रूबरू हुईं। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़़ी बैगा जनजाति के मुखिया ईतवारी बैगा मछिया ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। मुंबई में आयोजित राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक एवं विधायक रजनीश सिंह शामिल हुए। 3 दिन चलने वाले इस विधायकों के सम्मेलन में देशभर के 2800 विधायक शामिल हुए। 3 दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में लोकतंत्र में नीति निर्माण, विधायिका को मजबूती, सदन में विधायकों की भूमिका और कार्य व्यवहार जैसे 40 विषयों पर मंथन किया जाएगा। सम्मेलन के प्रथम दिवस पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ताई सुमित्रा महाजन, मीरा कुमारी, शिवराज पाटिल, छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत की विशेष…

Read More

K.W.N.S.-रायपुर। रायपुर संभागायुक्त संजय अलंग गुरुवार को एनआईटी में एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत आयोजित युवा संगम कार्यकम में शामिल हुए। उन्होने नागालैंड के एनआईटी सहित विभिन्न शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक-ऐतिहासिक विरासत से परिचित कराते हुए छत्तीसगढ़ के नाम की व्याख्या की। अलंग ने बताया कि छत्तीसगढ का इतिहास गौरवशाली रहा है। यहां कल्चुरी वंश के त्रिपुरी शाखा का आधिपत्य रहा हैं। उन्होने पहले तुम्माण उसके बाद रतनपुर को अपनी राजधानी बनाया। उस समय छत्तीसगढ़ दक्षिणी कोसल के नाम से जाना जाता था, जो कि छोटी-छोटी जमीदारियों में बंटा हुआ था। इसे उन्होंने…

Read More

publicuwatch24.मनेंद्रगढ़। जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. यहां तेज रफ़्तार बस ने स्कूटी सवार युवकों की चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई है. तीनों मृतक मध्यप्रदेश के कोतमा के बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मनेंद्रगढ़-शहडोल मार्ग के सिद्ध बाबा घाट पर बस चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार युवकों को ठोकर मार दी. घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस…

Read More