Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
- धान खरीदी की बेहतर व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी की सराहना
- कच्चे मकान से पक्के आशियाने तक, झंगली बाई के जीवन में आई खुशियों की नई सुबह
Author: admin
publicuwatch24.-राजनांदगांव। खैरागढ़ थाने में गिरफ्तार लूट के आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस की सजगता की वजह से आरोपी को पकड़ लिया गया। खैरागढ़ पुलिस ने राहगीरों से लूट की घटना को अंजाम देने वाले पेंड्री अटल आवास निवासी देवेंद्र यादव को गिरफ्तार किया था, जिसने पुलिसिया कार्रवाई के दौरान शौच के बहाने से भागने का प्रयास किया। आरोपी जैसे ही थाने से भागने लगा, पुलिस की नजर उस पर पड़ गई। कुछ ही दूरी में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
panchayattantra24.-जशपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। शुक्रवार रात भोजन की तलाश में भटक रहा एक हाथी गांव में घुस आया। उसने एक घर को नष्ट कर दिया और वहां रखे अनाज को भी चट कर गया। मामला पत्थल गांव वन परिक्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, पत्थल गांव वन परिक्षेत्र के सराइटोला गांव में एक हाथी विचरण कर रहा था। देर रात भोजन की तलाश में वह एक घर के अंदर घुस गया। मकान क्षतिग्रस्त हो गया और हाथी ने वहां रखे आनाज को भी चट कर दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम…
publicuwatch24.-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में देर रात शरारती तत्वों ने जंगल में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि, काफी पेड़-पौधे जलकर खाक हो गए। यह मामला तपकरा वन परीक्षेत्र के भेलवा गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, तपकरा के जंगल में देर रात कुछ शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग की लपटें एक किलोमीटर के दायरे तक फैल गई, जिससे काफी पेड़-पौधे और वन्य जीवों को नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दी। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
publicuwatch24.-रायपुर। भारतीय नौसेना (आईएनए) में चयनित होकर हेलीकॉप्टर पायलट बना कृपासिंधु पटेल। इसके बाद लेफ्टिनेंट कृपासिंधु पटेल जब अपने गांव खिचरी पहुंचा। ग्रामवासियों ने अपने होनहार बेटे का भव्य स्वागत किया। खिचरी गांव पहुंचने के पहले तहसील मुख्यालय बरमकेला में चेंबर ऑफ कॉमर्स बरमकेला इकाई के अध्यक्ष रतन शर्मा की अगुवाई में चेंबर के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बरमकेला नगर वासियों ने सिंधु पटेल का स्वागत व सम्मान किया। तारापुर हायर सेकण्डरी स्कूल के व्याख्याता भोजराम पटेल एवं धनमती पटेल के बड़े बेटे हैं कृपासिंधु। इनकी प्राथमिक पांचवी कक्षा तक की पढ़ाई राजीव नगर रायगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर…
publicuwatch24.नई दिल्ली। आदिपुरुष फिल्म आज देशभर में रिलीज हो गई है. फिल्म की रिलीज के साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है. हिन्दू सेना की तरफ से इस फिल्म का विरोध किया जा रहा है. उनका कहना है कि फिल्म में भगवान श्रीराम का मजाक उड़ाया गया है. लिहाजा दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका लगाकर फिल्म को बैन करने की मांग की गई है. हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता चाहते हैं कि हाई कोर्ट सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) को यह आदेश दें कि इस फिल्म को सर्टिफिकेट ना दिया जाए। जनहित याचिका…
publicuwatch24..मुंबई। अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर 23 जून को ओटीटी मंच जी5 पर होगा. ओटीटी मंच ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की. फरहाद सामजी के निर्देशन और ‘सलमान खान फिल्म्स’ (एसकेएफ) के बैनर तले बनी इस फिल्म को अप्रैल में रिलीज किया गया था. ‘जी5 इंडिया’ के मुख्य व्यवसाय अधिकारी मनीष कालरा ने कहा कि वे ‘सलमान खान फिल्म्स’ के साथ अपनी साझेदारी के तहत फिल्म को अपने मंच पर लाकर खुश हैं. कालरा ने कहा कि सलमान खान की फिल्मों के साथ अपने पिछले अनुभव को ध्यान में…
publicuwatch24.रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिकाओं के उप निर्वाचन 2023 के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार आगामी 27 जून को आठ नगरीय निकायों में वार्ड पार्षद के रिक्त आठ पदों के लिए मतदान होना है। मतदान के समय मतदाताओं की पहचान सुगम बनाने के लिए 18 प्रकार के दस्तावेज़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। मतदाता इनमें से किसी एक दस्तावेज़ को मतदान केंद्र के पीठासीन अधिकारी/निमित्त प्राधिकृत मतदान अधिकारी के सामने प्रस्तुत कर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है। मतदान के समय मतदाता पहचान पत्र के तौर पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया…
publicuwatch24..रायपुर। राजधानी रायपुर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. शहर के शिवानंद नगर में कुत्ते को दो लोगों ने डंडे और पत्थर से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी. इसके साथ ही कुत्ते को खाना परोसने वाली महिला के साथ भी दोनों ने अभद्रता की थी. इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है. यह मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, खमतराई थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवानंद नगर सेक्टर-1 के मोहल्ले की रहवासी ललिता चौधरी ने बताया कि विगत 6 साल…
publicuwatch24.दुर्ग। देश में धर्मांतरण का खेल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन कई जगहों से धर्मांतरण मामला सामने आ रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ से सामने आया है। जहां प्रार्थना की आड़ में धर्मांतरण करने पर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक महिला और युवती को मोहल्ले वासियों ने पिटाई की है। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। जय श्री राम का नारा लगाने के लिए महिला और युवती पर दबाव डाल रहे हैं। मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 3 दिन पहले…
publicuwatch24.कोरबा। देश के सबसे बड़े कोयला खदानों के लिए मशहूर कोरबा गुंडागर्दी के लिए भी जाना जा रहा है. ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के दुरपा रोड का है. जहां एक युवक से हिस्ट्रीशीटर बदमाशों ने गुंडाटैक्स के लिए अगवा कर मारपीट की. मारमार कर अधमरा करने के बाद बदमाशों ने पीड़ित युवक को आधी रात छोड़ा. जिसके बाद परिवार वाले युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे. पुलिस ने अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक अभिषेक तुली (24) की शिकायत पर चीना पांडेय, गोपू पांडेय, कोमल पटेल, गौतम ऊर्फ कांड़े, आलोक ऊर्फ सोना, कृष ऊर्फ…