Author: admin

publicuwatch24.बलरामपुर। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के निर्देश पर शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी श्री गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री एस.के. सूर्यवंशी की टीम ने कार्यवाही करते हुए बलरामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम संतोषी नगर के माखन सोनी के पास से 4 लीटर महुआ शराब, ग्राम ओबरी के लक्ष्मण के पास से 3 लीटर महुआ शराब, ग्राम पकसरा के रजत गुप्ता के पास से 2 लीटर महुआ शराब, ग्राम कण्डाखास के…

Read More

publicuwatch24..रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. ई.राघवेन्द्र राव को 15 जून उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया है। बघेल ने स्वाधीनता संग्राम में उनके योगदान को याद करते हुए कहा है कि श्री राव अपनी अद्भुत प्रतिभा और राजनैतिक सूझबूझ के कारण लोकप्रिय थे। राव ने मध्यप्रांत में किसानों की दशा सुधारने के लिए कई कार्य कराए। मध्यभारत में निरक्षरता दूर के लिए भी उन्होंने बहुत काम किया। भारतीयों के अधिकारों के संरक्षण के लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया। बघेल ने कहा कि देश की आजादी के लिए डॉ. राव जैसे कर्मवीरों का कठिन संघर्ष आज भी…

Read More

publicuwatch24.रायगढ़। एनटीपीसी लारा में कार्यरत इंजीनियर की पुल से गिरने पर मौत हो गई। इंजीनियर अपने दोस्तों के साथ अपने एक अन्य दोस्त की बरात में शामिल होने जा रहा था। वह तेज गति से वाहन चलाते हुए दोस्तों से आगे निकल गया और रास्ते में पुल से गिर गया जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इंजीनियर की लाश दूसरे दिन तिलगा लोइंग रोड पर मिली। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। अजय कुमार लहरे (35) मूलत: कोरबा का रहने वाला था। वह रायगढ़ के एनटीपीसी लारा…

Read More

publicuwatch24..डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ मॉडल की चर्चा पूरे देश में है, जिसकी जानकारी लेने और स्थानीय किसानों से मौजूदा सरकार की योजनाओं के बारे में तेलंगाना राज्य से लगभग 400 किसान छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। देश में सर्वाधिक दाम में धान की खरीदी करने वाली सरकार की गौधन न्याय योजना, गौठान और कर्ज माफी के बारे में तेलंगाना के किसान स्थानीय अन्न दाताओं से आज चर्चा कर योजना के लाभ के बारे में जानेंगे। तेलंगाना से पहुंचे 400 से ज्यादा किसान आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं, जहां वे राजनांदगांव जिले के धर्म नगरी डोंगरगढ़ पहुंचे और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के…

Read More

publicuwatch24.रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। राजधानी रायपुर समेत कई ​इलाकों में तेज बारिश हो रही है। आपको बता दें कि कल से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कल भी राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश हुई है। मानसून आने से पहले छत्तीसगढ़ में बारिश ने दस्तक दे दी है। हालंकि बारिश से लोगों को गर्मी से भारी राहत मिली है। आपको बतादें कि चक्रवाती तूफान का असर छत्तीसगढ़ के बस्तर में भी देखने को मिला है। कुछ दिन पहले बस्तर में अचानक मौसम में बदलाव आने…

Read More

publicuwatch24.भिलाई। दुर्ग मालवीय नगर निवासी किरण देवी सुराना के निधन के पश्चात उनके परिवार द्वारा किए नेत्रदान से उनके नेत्रों से दो लोगों को ज्योति मिलेगी एवं दो परिवार नया जीवन जी सकेंगे। दरअसल किरण देवी सुराना के निधन के पश्चात उनके पुत्र महावीर सुराना,गौतम सुराना,जिनेन्द्र सुराना एवं पुत्री स्नेहलता बैद,नम्रता चाने ने माता के नेत्रदान करने का निर्णय लिया। पारिवारिक सदस्य परविंदर सिंह चाने और कांति पारख ने नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों से सम्पर्क कर नेत्रदान हेतु आग्रह किया। समाचार मिलते ही नवदृष्टि फाउंडेशन के कुलवंत भाटिया,राज आढ़तिया,रितेश जैन,किरण भंडारी,दीपक बंसल,मुकेश राठी,प्रभु दयाल उजाला सुराना निवास पहुंचे व नेत्रदान…

Read More

publicuwatch24.पंडरिया। पुलिस ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन पार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है. दोनों आरोपियों ने रास्ते चलती अकेली बुजुर्ग महिला को रास्ता पूछने के बहाने झांसे में लिया. इसके बाद मौका मिलते ही उसके गले से सोने की चेन उतारी और फरार हो गई.इसकी शिकायत बुजुर्ग महिला ने पुलिस में दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक ” झुनिया बाई पति जयराम चंद्रवंशी उम्र 55 साल ने थाना पाण्डातराई लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट लिखाई थी. दिनांक 28 अप्रैल 2023 की दोपहर 12 बजे के आसपास झुनिया बाई खेत से…

Read More

publicuwatch24.बलौदाबाजार। जिले में अवैध शराब पर आबकारी विभाग ने कार्रवाई की है. आबकारी की टीम ने एक घर में छापामारी कर मध्यप्रदेश निर्मित 15 पेटी अवैध गोवा शराब जब्त किया. साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। नवनियुक्त आबकारी आयुक्त जेपी पाठक के निर्देश प्राप्त होते ही अवैध शराब कारोबारियों पर बलौदाबाजार आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है. इसी के तहत जिला आबकारी विभाग की टीम ने सिमगा क्षेत्र के बनसांकरा गांव के एक घर में छापा मारकर अवैध रूप से बिक्री के लिये मध्यप्रदेश निर्मित अवैध गोवा शराब की 15 पेटी जब्त किया…

Read More

publicuwatch24.कोण्डागांव। जिले के केशकाल ब्लॉक अंतर्गत बेड़मा में गत दिवस आयोजित दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर में 173 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया और इन दिव्यांगजनों का चिकित्सा परीक्षण करने के उपरांत 118 दिव्यांगजनों को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस दौरान 19 दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप बैसाखी, श्रवण यन्त्र, छड़ी इत्यादि सहायक उपकरण उपलब्ध कराया गया। वहीं 3 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड पंजीयन किया गया। उक्त शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सा दल के चिकित्सकों सहित पैरामेडिकल स्टॉफ ने अपनी महत्ती सेवाएं दी। वहीं युवोदय कोण्डानार चेम्पस के युवाओं के साथ ही योग मित्रों का सराहनीय योगदान रहा। इस…

Read More

publicuwatch24.रायपुर। छत्तीसगढ़ के पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर मोर्चा खोल दिया है, जिसके चलते राजस्व विभाग का कामकाज प्रभावित हो रहा है। हाल ही में उन्होंने राजस्व विभाग के सचिव के साथ लंबी चर्चा की, लेकिन कोई हल नहीं हो पाया है। इस बीच खबर आ रही है कि पटवारियों ने हड़ताल खत्म करने पर समहमति जता दी है, लेकिन उनका कहना है कि हम सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करना चाहते हैं। मिली जानकारी के अनुसार पटवारियों को फिर से बातचीत का बुलावा आया है। बताया जा रहा है कि आज फिर पटवारियों और राजस्व विभाग के…

Read More