publicuwatch24.-जगदलपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बस्तर अंचल की ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल देखने को मिली है। बुधवार को विकासखंड स्तरीय बस्तर ओलंपिक के भव्य मंच से बकावंड विकासखंड के चारों प्रमुख संकुल स्तरीय संगठनों को आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजनांतर्गत मालवाहक एवं सवारी वाहनों की सौगात दी गई। इस अवसर पर आयोजित वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय सांसद महेश कश्यप ने अपने करकमलों से महिला क्लस्टर संगठनों की दीदियों को वाहनों की चाबियां सौंपीं और उन्हें नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बिहान से जुड़ी दीदियों का दायरा अब केवल घर की चहारदीवारी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वे अब वाहन मालिक बनकर स्वयं परिवहन व्यवसाय का संचालन करने जा रही हैं। उन्होंने इसे ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन और बस्तर के सामाजिक बदलाव की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। इस योजनांतर्गत विकासखंड के बलिदान महिला क्लस्टर संगठन, रोशनी महिला क्लस्टर संगठन, तिरंगा महिला क्लस्टर संगठन और जागृति आजीविका महिला क्लस्टर संगठन को वाहन प्रदान किए गए हैं।
आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना का मुख्य उद्देश्य सुदूर ग्रामीण इलाकों में परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना है। इन वाहनों के संचालन से ग्रामीणों को गांव से लेकर हाट-बाजार, ब्लॉक और जिला मुख्यालय तक सुरक्षित, सुलभ और सस्ती यात्रा की सुविधा मिलेगी। साथ ही, महिला समूहों द्वारा तैयार स्थानीय उत्पाद, वनोपज और कृषि सामग्री को आसानी से दूर-दराज के बाजारों तक पहुंचाया जा सकेगा, जिससे न केवल माल ढुलाई आसान होगी बल्कि क्लस्टर संगठनों को नियमित आय भी प्राप्त होगी।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं खेल व युवा कल्याण सभापति बनवासी मौर्य, जनपद पंचायत अध्यक्ष सोनबारी भद्रे, जनपद उपाध्यक्ष तरुण पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, जनपद सीईओ श्वेता साहू तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Trending
- ‘जोगी निवास’ पर पुलिस की नोटिस चस्पा होने के बाद आई अमित जोगी की प्रतिक्रिया, कहा- मैं भगोड़ा नहीं हूँ…
- नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ से ज्यादा का गांजा, पिकअप और बाइक जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार
- बस्तर में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, बकावंड के चार संकुल संगठनों को मिलीं मालवाहक और सवारी गाड़ियां
- प्रदेश के प्रमुख विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, लागत आकलन में रखें पूरी पारदर्शिता – मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा बेहतर उपयोग
- दिवाली पर फेफड़ों को प्रदूषण से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, डॉक्टर ने बताया तरीका
Thursday, November 5
