publicuwatch24.-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 476 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 38 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप पकड़ी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाइक और गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टाटा लोडिंग पिकअप वाहन भी जब्त किया है।
मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब गांजा तस्करी के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। इसके जरिए तस्करी में शामिल अन्य लोगों, सप्लायर और खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Trending
- ‘जोगी निवास’ पर पुलिस की नोटिस चस्पा होने के बाद आई अमित जोगी की प्रतिक्रिया, कहा- मैं भगोड़ा नहीं हूँ…
- नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ से ज्यादा का गांजा, पिकअप और बाइक जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार
- बस्तर में ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, बकावंड के चार संकुल संगठनों को मिलीं मालवाहक और सवारी गाड़ियां
- प्रदेश के प्रमुख विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें, लागत आकलन में रखें पूरी पारदर्शिता – मुख्य सचिव विकासशील
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की 4 मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल का दूरदर्शी निर्णय, अग्निवीरों के अनुभव और कौशल का राष्ट्रहित में होगा बेहतर उपयोग
- दिवाली पर फेफड़ों को प्रदूषण से बचाने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय, डॉक्टर ने बताया तरीका
Thursday, November 5
