publicuwatch24.-बलौदाबाजार-भाटापारा। शासन की जनकल्याणकारी पहल के तहत संचालित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं सरलता और कम समय में उपलब्ध कराने में सहायक साबित हो रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत लवन की हितग्राही प्रमिला कोसले को सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से कम समय में विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ।
प्रमिला कोसले ने तहसील कार्यालय परिसर स्थित सेवा सेतु केंद्र, नगर पंचायत लवन में विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था। उन्हें कम समय में प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया, जिससे आधार कार्ड में अपना नाम सुधरवाने की प्रक्रिया आसान हो गई। समय पर आवश्यक दस्तावेज मिलने से उन्हें काफी सहूलियत मिली।
हितग्राही प्रमिला कोसले ने इस सुविधा के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाएं सहज, सुलभ और समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending
- एनआईबीएसएम में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का शुभारंभ
- बालिका@work कार्यक्रम : आरएमएसए सुकमा के 30 बच्चों ने जाना श्सखीरूवन स्टॉप सेंटरश् का कामकाज, महिला सुरक्षा के प्रति हुए जागरूक
- शहीद गुंडाधुर की धरती पर बदलाव की नई इबारत, बस्तर के 70 सुरक्षा कैंप बनेंगे ‘सेवा डेरा’
- ’सेवा सेतु केंद्र से कम समय में मिला विवाह प्रमाण पत्र, आधार कार्ड में नाम सुधारने में हुई आसानी’
- धमतरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 10 गोवंश मुक्त; ट्रक और आरोपियों से 20 लाख रुपये का माल जब्त
- कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, जयानंदन दास के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- शहीद गुंडाधुर की धरती से लिखी जा रही बस्तर में बदलाव की कहानी
- महतारी वंदन योजना से दीपिका दास को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, सिलाई कार्य से हर महीने अतरिक्त आमदनी
Monday, October 26
