Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ग्राम जमुनाही में विधिक सेवा मेगा ड्राइव का सफल समापन, 64 आवेदनों का हुआ निराकरण

    October 24, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत

    October 24, 2026

    October 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्राम जमुनाही में विधिक सेवा मेगा ड्राइव का सफल समापन, 64 आवेदनों का हुआ निराकरण
    • प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत
    • जनगणना 2027 के लिए प्रशासन की तैयारी तेज, संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा बोले—सटीक आंकड़ों से बनेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं
    • बालोद के कन्नेवाड़ा स्कूल में मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति पर जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए सुरक्षा के अधिकार
    • भिलाई में मिठाई फैक्ट्रियों पर छापा, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट, दिवाली से पहले कसा शिकंजा
    • CM विष्णु देव साय का आज महासमुंद और दुर्ग दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल
    • छत्तीसगढ़ में फसल गिरदावरी पर संकट, तहसीलदार संघ ने CM साय को लिखा पत्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 24
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत

      October 24, 2026

      CM विष्णु देव साय का आज महासमुंद और दुर्ग दौरा, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

      October 24, 2026

      रायपुर के टाउन हॉल में आज से सजेगा आदि बाजार, 40 स्टॉल पर दिखेगी आदिवासी कला

      October 24, 2026

      छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ

      October 24, 2026

      CG Weather Today : बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन की संभावना, छत्तीसगढ़ में ठंड की दस्तक के बीच बदलेगा मौसम का मिजाज!छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, 21 दिनों तक बदलेगा मेमू ट्रेन का संचालन https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/big-news-for-rail-passengers-in-chhattisgarh-memu-train-operations-to-change-for-21-days-4904168छत्तीसगढ़ में ‘लईका चिन्हारी’ ऐप से ड्रॉपआउट बच्चों की होगी पहचान, मास्टर ट्रेनर्स को दी गई ट्रेनिंग

      October 24, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » बालोद के कन्नेवाड़ा स्कूल में मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति पर जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए सुरक्षा के अधिकार
    दुर्ग

    बालोद के कन्नेवाड़ा स्कूल में मिशन वात्सल्य और मिशन शक्ति पर जागरूकता शिविर, विद्यार्थियों को बताए सुरक्षा के अधिकार

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 24, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति किया गया सजग

    चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और महिला हेल्पलाइन 181 के प्रभावी उपयोग की दी गई विस्तृत जानकारी

    publicuwatch24.-बालोद। कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अमित सिन्हा के आदेश एवं मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला बाल संरक्षण अधिकारी  गजानंद साहू के नेतृत्व में आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कन्नेवाडा में ’मिशन वात्सल्य’ एवं ’मिशन शक्ति’ के अंतर्गत दो पालियों में विशेष जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके अधिकारों, बाल संरक्षण, महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के प्रति जागरूक कर एक जिम्मेदार नागरिक बनाना रहा।

    बाल संरक्षण कानूनों और हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी

    शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं को बाल अधिकार, बाल विवाह की रोकथाम, बाल श्रम उन्मूलन, बच्चों के साथ होने वाले दुव्र्यवहार की रोकथाम तथा बाल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा, सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए विभागीय योजनाओं से परिचित कराया गया। मिशन वात्सल्य के तहत संचालित सेवाओं की जानकारी देते हुए आपातकालीन ’चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098’ तथा मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध सहायता सेवाओं व ’महिला हेल्पलाइन नंबर 181’ के उपयोग के बारे में बताया गया। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुरक्षित परिस्थिति, समस्या या शोषण का सामना करने पर तत्काल इन नंबरों पर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

    सुरक्षित वातावरण निर्माण और समाज की भूमिका पर बल

    कार्यक्रम के दौरान बैनर एवं पोस्टरों के माध्यम से भी बाल संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रसारित किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने बच्चों के सर्वांगीण विकास, सुरक्षित वातावरण निर्माण तथा महिलाओं व बालिकाओं को समान अवसर प्रदान करने में समाज की भूमिका पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में विधिक सह परिवीक्षा अधिकारी  उत्तम कुमार साहू, सामाजिक कार्यकर्ता  अनिल सिन्हा, परियोजना समन्वयक चाइल्ड लाइन  वेद प्रकाश साहू, काउंसलर चाइल्ड लाइन श्रीमती पूर्णिमा साहू तथा जेंडर विशेषज्ञ (मिशन शक्ति) श्रीमती दिनेश्वरी सिन्हा उपस्थित रहे।

    उल्लेखनीय है कि जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 11.40 बजे तक आयोजित हुई, जिसमें विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य  वी. आर. ठाकुर, 15 शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं 200 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। वहीं द्वितीय पाली दोपहर 12 से 02 बजे तक संचालित की गई, जिसमें प्राचार्य श्रीमती विनोदिनी यादव एवं समस्त स्टाफ  एच. एल. साहू, वैशाली यादव, पी. के. साहू, सुरेश देशमुख, एल. एन. साहू, प्रतिभा ठाकुर, रचना शर्मा सहित 400 छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। दोनों पालियों में कुल 600 विद्यार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और सुरक्षा प्रावधानों से सीधे अवगत कराया गया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    भिलाई में मिठाई फैक्ट्रियों पर छापा, 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट, दिवाली से पहले कसा शिकंजा

    October 24, 2026

    गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि से मनोहर लाल सिन्हा के जीवन में घुली मिठास, किसानों का बढ़ा भरोसा

    October 19, 2026

    गर्मी से पहले पानी का संकट! पीने के पानी के लिए तीन दिन से चक्काजाम कर रहे ग्रामीणों को सुबह-सुबह पुलिस ने उठाया

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201974

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202030
    Don't Miss
    बिलासपुर

    ग्राम जमुनाही में विधिक सेवा मेगा ड्राइव का सफल समापन, 64 आवेदनों का हुआ निराकरण

    By Publicuwatch AutherOctober 24, 20260

    60 दिवसीय अभियान से ग्रामीणों को मिली कानूनी अधिकारों एवं शासकीय योजनाओं की जानकारी panchayattantra24.-…

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत

    October 24, 2026

    October 24, 2026

    जनगणना 2027 के लिए प्रशासन की तैयारी तेज, संभागायुक्त नरेंद्र कुमार दुग्गा बोले—सटीक आंकड़ों से बनेंगी जनकल्याणकारी योजनाएं

    October 24, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ग्राम जमुनाही में विधिक सेवा मेगा ड्राइव का सफल समापन, 64 आवेदनों का हुआ निराकरण

    October 24, 2026

    प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लछनदई को मिला आर्थिक संबल, शिशु के पोषण में मिली राहत

    October 24, 2026

    October 24, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201974

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.