Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ’बेटी की पढ़ाई और जरूरत को पूरा करने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता’

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी : ’लालप्रसाद के परिवार को मिला मालिकाना हक’, भूस्वामित्व योजना के तहत 252 वर्गमीटर जमीन का पट्टा मिलने पर जताया आभार

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी : बच्चे के पोषण और जरूरत में सहारा बनी मातृत्व वंदना योजना’

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ’बेटी की पढ़ाई और जरूरत को पूरा करने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता’
    • सेवा की कहानी : ’लालप्रसाद के परिवार को मिला मालिकाना हक’, भूस्वामित्व योजना के तहत 252 वर्गमीटर जमीन का पट्टा मिलने पर जताया आभार
    • सेवा की कहानी : बच्चे के पोषण और जरूरत में सहारा बनी मातृत्व वंदना योजना’
    • सेवा की कहानी : ’बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे’
    • सेवा की कहानी : ’बरसात में कट जाता था गांव, अब पक्की सड़क से आसान हुई राह’
    • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से किसान राम सिंह जुर्री ने अपनाई सौर ऊर्जा, बिजली बिल में राहत की उम्मीद
    • शब्दबीज नवाचार से निखर रही बच्चों की भाषा दक्षता प्रयोगात्मक शिक्षण से रोचक बन रही पढ़ाई
    • महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, सुकन्या समृद्धि योजना में नियमित बचत कर रहीं अंजू
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 16
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      सेवा संकल्प अभियान से ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही आयुष चिकित्सा धरमपुर में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 57 मरीजों को मिला उपचार एवं परामर्श

      October 16, 2026

      सेवा की कहानी : बिहान ने सुनीता को दिखाई आत्मनिर्भरता की राह स्व-सहायता समूह से जुड़कर शुरू की किराना दुकान, व्यवसाय से अर्जित किया 60 हजार रुपये का मुनाफा

      October 16, 2026

      सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आसरा’ एवं ‘करुणा’ अभियान से जुड़ी जन-जागरूकता गतिविधियां

      October 16, 2026

      जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत का कुशलक्षेम जानने अस्पताल पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

      October 16, 2026

      लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      October 16, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान: वनांचल के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल
    छत्तीसगढ

    सेवा की कहानी : सेवा संकल्प अभियान: वनांचल के गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की पहल

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 16, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    ग्रामीणों से संवाद कर कलेक्टर ने जानी समस्याएं
    मांदागिरी में पर्यटन विकास के प्रस्ताव पर हुई चर्चा, सड़क-पुल निर्माण से आवागमन सुगम बनाने और स्थानीय युवाओं के वनांचल के गौतमलिए रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर

    publicuwatch24.-धमतरी। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र में प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और ग्रामीण आजीविका की अपार संभावनाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को नगरी विकासखंड के वनांचल एवं उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत मांदागिरी स्थित प्राचीन गौतम ऋषि पहाड़ का भ्रमण किया। पूजा-अर्चना की ।इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा क्षेत्र में पर्यटन विकास, आवागमन की सुविधा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने की संभावनाओं पर चर्चा की। भ्रमण में वनमंडलाधिकारी श्री कृष्णा जाधव, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जयंत नाहटा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
    पहाड़ की चढ़ाई के दौरान ग्रामीण महिलाओं से किया संवाद
    गौतम ऋषि पहाड़ की ओर जाते समय कलेक्टर श्री मिश्रा ने ग्रामीण महिलाओं से मुलाकात कर शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त होने, आंगनबाड़ी केंद्रों की सेवाओं तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन की उपलब्धता के संबंध में पूछताछ की। महिलाओं ने स्थानीय समस्याओं से अवगत कराते हुए सोंढुर नदी पर पुल निर्माण की मांग रखी, ताकि नदी पार करने और आसपास के गांवों तक आने-जाने में सुविधा हो सके। कलेक्टर ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाओं के विकास के संबंध में चर्चा की।
    गौतम ऋषि पहाड़ के पर्यटन विकास के लिए समिति ने सौंपा प्रस्ताव
    इस अवसर पर जय गौतम ऋषि सेवा समिति, मांदागिरी की ओर से गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन को विस्तृत प्रस्ताव सौंपा गया। समिति के अध्यक्ष श्री मंगल सिंह नाग ने बताया कि गंगरेल डुबान क्षेत्र और दुर्गम वनांचल के पर्यटन स्थलों के भ्रमण तथा पर्यटन को बढ़ावा देने की पहल से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने क्षेत्र के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार की है।
    प्रस्ताव में गौतम ऋषि पहाड़ तक लगभग 12 किलोमीटर लंबे इको-ट्रैकिंग मार्ग के विकास, पर्यटकों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा नगरी-करका-मांदागिरी से मेचका तक लगभग 55 किलोमीटर बारहमासी सड़क निर्माण की मांग शामिल है। इसके साथ ही सोंढुर नदी एवं आमकड़ा नदी पर उच्चस्तरीय पुल-पुलियों के निर्माण का सुझाव दिया गया है। समिति के अनुसार, इन सुविधाओं के विकसित होने से बरसात के दौरान आवागमन में होने वाली कठिनाइयां कम होंगी और 15 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिल सकेगा।
    ग्रामीणों ने बताया कि सड़क और पुल के अभाव में बारिश के मौसम में क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित होता है। इससे स्कूली बच्चों, मरीजों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी होती है। पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय आदिवासी युवाओं के लिए गाइड, होम-स्टे तथा अन्य पर्यटन आधारित आजीविका के अवसर भी विकसित हो सकते हैं।
    सड़क निर्माण कार्यों से आवागमन को मिलेगी सुविधा
    कलेक्टर मिश्रा ने समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों से चर्चा करते हुए बताया कि क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क उन्नयन के कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें मेचका क्षेत्र में नहर नाली से खुडुमुड़ा तालाब तक मिट्टी-मुरुम सड़क उन्नयन तथा रिसगांव क्षेत्र में सोंढुर नदी से गादुलबाहरा-3 सीमा तक मिट्टी-मुरुम सड़क उन्नयन के कार्य शामिल हैं। इन कार्यों से ग्रामीणों की आवाजाही में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
    कलेक्टर ने गौतम ऋषि पहाड़ को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने की दिशा में आवश्यक पहल करने तथा क्षेत्र की विशेषताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने ग्रामीणों के सुझावों और समिति के प्रस्ताव को क्षेत्र की विकास संभावनाओं से जोड़कर देखा। उन्होंने गौतम ऋषि पहाड़ से विहंगम दृश्य का नजारा लिया ।
    माहुल पत्ता और रेशम कीट गतिविधियों का भी किया निरीक्षण
    भ्रमण के दौरान कलेक्टर मिश्रा एवं अधिकारियों की टीम दुर्गम क्षेत्र में बाइक से पहुंची और गौतम ऋषि से संबंधित मांदागिरी केंद्र तथा आसपास की गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने माहुल पत्ता संग्रहण और रेशम कीट पालन से जुड़ी गतिविधियों का निरीक्षण कर इनके माध्यम से ग्रामीणों की आजीविका बढ़ाने की संभावनाओं पर जानकारी ली। इस अवसर पर ग्रामीण मौसमी मानचित्र कुटिया का शुभारंभ किया ।।
    वनांचल में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों, स्थानीय परंपराओं और ग्रामीणों के पारंपरिक कौशल को आजीविका के अवसरों से जोड़ना क्षेत्र के समग्र विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। पर्यटन के साथ-साथ माहुल पत्ता संग्रहण एवं रेशम कीट पालन जैसी गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय परिवारों की आय के स्रोतों को विस्तार मिल सकता है।
    जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए बुनियादी सुविधाओं के विकास, सुगम आवागमन और स्थानीय समुदाय की भागीदारी के माध्यम से वनांचल में विकास की नई संभावनाओं को आगे बढ़ाना है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    ’बेटी की पढ़ाई और जरूरत को पूरा करने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता’

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी : ’लालप्रसाद के परिवार को मिला मालिकाना हक’, भूस्वामित्व योजना के तहत 252 वर्गमीटर जमीन का पट्टा मिलने पर जताया आभार

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी : बच्चे के पोषण और जरूरत में सहारा बनी मातृत्व वंदना योजना’

    October 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    ’बेटी की पढ़ाई और जरूरत को पूरा करने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता’

    By Publicuwatch AutherOctober 16, 20260

    ’श्रमिक जयकरण सिंह ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार’ publicuwatch24.-कोरिया। मजदूरी करके तीन सदस्यीय परिवार…

    सेवा की कहानी : ’लालप्रसाद के परिवार को मिला मालिकाना हक’, भूस्वामित्व योजना के तहत 252 वर्गमीटर जमीन का पट्टा मिलने पर जताया आभार

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी : बच्चे के पोषण और जरूरत में सहारा बनी मातृत्व वंदना योजना’

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी : ’बकरी पालन से आत्मनिर्भरता की राह पर सुशीला कुर्रे’

    October 16, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ’बेटी की पढ़ाई और जरूरत को पूरा करने में मददगार बनी 10 हजार रुपये की सहायता’

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी : ’लालप्रसाद के परिवार को मिला मालिकाना हक’, भूस्वामित्व योजना के तहत 252 वर्गमीटर जमीन का पट्टा मिलने पर जताया आभार

    October 16, 2026

    सेवा की कहानी : बच्चे के पोषण और जरूरत में सहारा बनी मातृत्व वंदना योजना’

    October 16, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.