Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल

    October 7, 2026

    मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से आसान हुई हिमेश की राह, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता को मिला संबल

    October 7, 2026

    हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल
    • मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से आसान हुई हिमेश की राह, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता को मिला संबल
    • हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित
    • मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि
    • सेवा सेतु शिविर में राज्य पोषित योजना से हितग्राही अशोक नेताम को मिला मछली पकड़ने का जाल
    • सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
    • सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, हर महीने मिलने वाली राशि सुकन्या समृद्धि में जमा कर रहीं शबनम
    • जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 7
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल

      October 7, 2026

      मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से आसान हुई हिमेश की राह, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता को मिला संबल

      October 7, 2026

      हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित

      October 7, 2026

      मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि

      October 7, 2026

      सेवा सेतु शिविर में राज्य पोषित योजना से हितग्राही अशोक नेताम को मिला मछली पकड़ने का जाल

      October 7, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर जगदलपुर के लिए रवाना हुआ कांकेर जिले का निःशक्त दल
    छत्तीसगढ

    दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर जगदलपुर के लिए रवाना हुआ कांकेर जिले का निःशक्त दल

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherOctober 7, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    विधायक आशाराम नेताम ने हरी झंडी दिखाकर बसों को किया रवाना, 277 दिव्यांग हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

    publicuwatch24.-उत्तर बस्तर कांकेर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत कांकेर जिले के दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए आज न्यू बस स्टैंड स्थित डोम से दिव्यांग हितग्राहियों के 277 सदस्यीय दल को जगदलपुर के लिए रवाना किया गया। विधायक आशाराम नेताम, नगर पालिका अध्यक्ष  अरुण कौशिक, कलेक्टर कुन्दन कुमार, जिला पंचायत सीईओ हरेश मण्डावी एवं  महेश जैन ने हरी झंडी दिखाकर बस सहित 06 वाहनों को रवाना किया। विधायक नेताम और कलेक्टर कुन्दन कुमार ने वाहन में बैठे दिव्यांगजनों को पुष्प भेंटकर स्वस्थ जीवन एवं शुभ यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।
    जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर धरमपुरा में आयोजित निःशुल्क दिव्यांग शिविर में कांकेर जिले के 277 दिव्यांग हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। इनमें 97 हितग्राहियों को कृत्रिम अंग तथा 180 हितग्राहियों को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए जाएंगे। कृत्रिम हाथ 38, कृत्रिम पैर 59, बैसाखी 64, श्रवण यंत्र 55, छड़ी 43, कैलिपर्स 2, वॉकर 3, वॉकिंग स्टिक 5, चश्मा 6 एवं जूता सहित अन्य सहायक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
    दिव्यांगजनों की सुविधा का रखा गया विशेष ध्यान
    जिला प्रशासन द्वारा हितग्राहियों को जगदलपुर ले-जाने और वापस लाने के लिए वाहनों की व्यवस्था की गई है। यात्रा के दौरान दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वाहनों में व्हीलचेयर सहित आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक वाहन में दिव्यांग हितग्राहियों की सहायता के लिए सहायक भी नियुक्त किए गए हैं।
    यात्रा के दौरान भोजन, पानी एवं आवश्यक सहयोग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि दिव्यांग हितग्राही आराम से शिविर स्थल तक पहुंच सकें। वाहन में चढ़ने-उतरने, व्हीलचेयर के उपयोग तथा अन्य जरूरतों के लिए भी सहयोगी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
    विधायक आशाराम नेताम ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा और उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन द्वारा इस तरह की पहल के माध्यम से दिव्यांगजनों को उनके गांव और जिले से बाहर जाकर सुविधा प्राप्त करने में सहयोग देना सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचे, यही सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है।
    कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा का यह अवसर जिला प्रशासन के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि हितग्राहियों को शिविर तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए परिवहन से लेकर व्हीलचेयर, सहायक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।
    उन्होंने कहा कि संभव है कि कुछ पात्र दिव्यांगजन किसी कारणवश आज जगदलपुर जाने वाले दल में शामिल नहीं हो पाए हों। ऐसे दिव्यांगजन निराश न हों। 14-15 अक्टूबर को दंतेवाड़ा में आयोजित होने वाले शिविर में भी उन्हें लाभ लेने का अवसर मिलेगा। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन शासन की सुविधा से वंचित न रहे।
    इसी प्रकार शिविर में चारामा से 45, नरहरपुर से 39, भानुप्रतापपुर से 38, कांकेर से 37, दुर्गूकोंदल से 48, अंतागढ़ से 36 तथा कोयलीबेड़ा से 18 दिव्यांग हितग्राही शामिल होंगे। इसके अलावा नगर पंचायत अंतागढ़ से 6, नरहरपुर से 4 तथा पखांजूर से 6 हितग्राही भी लाभान्वित होंगे। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला प्रशासन द्वारा दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों के दिव्यांगजनों को शासन की योजनाओं से जोड़ने तथा उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुरूप कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’

    October 7, 2026

    100 वृद्धजनों की निःशुल्क बीएमडी जांच, विशेषज्ञों ने बताए हड्डियों और जोड़ों की देखभाल के तरीके

    October 7, 2026

    जिला अस्पताल में इलाज के लिए गंदे पानी से गुजरने की मजबूरी, अस्पताल प्रबंधन के साथ प्रशासन भी मान रहा चूक, लेकिन

    October 7, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202229
    Don't Miss
    रायपुर

    आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल

    By Publicuwatch AutherOctober 7, 20260

    स्वास्थ्य, स्वच्छता और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर…

    मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से आसान हुई हिमेश की राह, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता को मिला संबल

    October 7, 2026

    हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित

    October 7, 2026

    मेहनत से हासिल की सफलता, श्रमिक परिवार के मेधावी बच्चों को मिली शिक्षा के लिए प्रोत्साहन राशि

    October 7, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आंगन मिलन सेवा सूरजपुर के आंगनबाड़ी केंद्रों में सजी पोषण और खुशियों की चौपाल

    October 7, 2026

    मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल से आसान हुई हिमेश की राह, पढ़ाई और आत्मनिर्भरता को मिला संबल

    October 7, 2026

    हैंडलूम-हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने निर्यात संवर्धन कार्यशाला आयोजित

    October 7, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201971

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.