publicuwatch24.-रायपुर। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम करने के लिए समाज कल्याण विभाग की योजनाएं मददगार बन रही हैं। रायगढ़ जिले के ग्राम बालगोमड़ा, ग्राम पंचायत उसरौद निवासी श्री हिमेश कुमार पटेल को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से घर से बाहर आना-जाना और अपनी पढ़ाई जारी रखना पहले से आसान हुआ है।
समाज कल्याण विभाग, रायपुर द्वारा संचालित मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल प्रदाय योजना के अंतर्गत हिमेश कुमार पटेल, पिता होसराम पटेल को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे पहले उन्हें आवागमन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था। अब वे अधिक स्वतंत्रता और आत्मविश्वास के साथ अपने दैनिक कार्यों तथा शिक्षा से जुड़ी गतिविधियों में भाग ले सकेंगे।
हिमेश और उनके परिवार ने इस सहायता के लिए छत्तीसगढ़ शासन और समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार जताया है । हिमेश कहते हैं कि मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा जारी रखने, दैनिक जीवन में सक्रिय भागीदारी और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहारा बनी है। समाज कल्याण विभाग की ऐसी पहल दिव्यांगजनों को सुविधाजनक जीवन और समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रही है।
Trending
- सेवा की कहानी : ’प्रधानमंत्री आवास से बदली कृष्ण कुमार की पारिवारिक स्थिति’
- भगिनी प्रसूति सहायता योजना से संवरा भविष्य, पुष्पलता को दूसरे प्रसव पर मिले 20 हजार रुपए, बच्चों की सुरक्षा के लिए की बचत
- हथखोज औद्योगिक क्षेत्र में श्याम केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, ऊंची लपटों से मचा हड़कंप; दमकल की टीमें आग बुझाने में जुटीं
- तेलीबांधा चौक का नहीं बदला जाएगा नाम, सीएम साय ने कहा- सेवा संकल्प चौक के रूप में किया जाएगा विकसित
- बस्तर से सहकारिता का नया सूर्योदय, जगदलपुर में राष्ट्रीय मंथन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
- बाढ़ में डूबी किसानों की उम्मीदें, मुआवजे के लिए सांसद के पास पहुंचे अन्नदाता, 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान की मांग
- बस्तर में सहकारिता से समृद्धि की नई राह, जगदलपुर में राष्ट्रीय वर्कशॉप का शुभारंभ
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की विकास कार्यों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा
Thursday, October 8
