Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशांत शर्मा हुए सम्मानित

    June 27, 2026

    राम मंदिर चंदा विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, बोले— दोषी बचेंगे नहीं, आस्था पर सवाल उठाने वालों को जनता पहचानती है

    June 27, 2026

    टला बड़ा हादसा: तेज हवा-तूफान में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशांत शर्मा हुए सम्मानित
    • राम मंदिर चंदा विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, बोले— दोषी बचेंगे नहीं, आस्था पर सवाल उठाने वालों को जनता पहचानती है
    • टला बड़ा हादसा: तेज हवा-तूफान में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करें
    • नशा मुक्त भारत की दिशा में कानूनी जागरूकता का सशक्त अभियान : सूरजपुर में तीन दिवसीय नशा निषेध कार्यक्रम संपन्न
    • संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री श्री राजेश अग्रवाल बोलेकृ प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर
    • नीट पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए शिक्षा मंत्री तत्काल इस्तीफ दे- मोहन मरकाम
    • बस्तर में लौट रही रौनक: मर्दापाल के साप्ताहिक हाट में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का औचक दौरा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशांत शर्मा हुए सम्मानित

      June 27, 2026

      राम मंदिर चंदा विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, बोले— दोषी बचेंगे नहीं, आस्था पर सवाल उठाने वालों को जनता पहचानती है

      June 27, 2026

      टला बड़ा हादसा: तेज हवा-तूफान में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

      June 27, 2026

      प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करें

      June 27, 2026

      नशा मुक्त भारत की दिशा में कानूनी जागरूकता का सशक्त अभियान : सूरजपुर में तीन दिवसीय नशा निषेध कार्यक्रम संपन्न

      June 27, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » गांधी जयंती के अवसर पर, सुप्रसिद्ध लेखक अशोक कुमार पांडेय की अगली पुस्तक ‘उसने गांधी को क्यों मारा’ का आज विमोचन
    दिल्ली

    गांधी जयंती के अवसर पर, सुप्रसिद्ध लेखक अशोक कुमार पांडेय की अगली पुस्तक ‘उसने गांधी को क्यों मारा’ का आज विमोचन

    adminBy adminOctober 2, 2020No Comments8 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

     
    पब्लिकयूवाच – नई दिल्ली। प्रसिद्ध पुस्तक कश्मीरी पंडित के बाद सुप्रसिद्ध लेखक अशोक कुमार पांडेय की अगली पुस्तक ‘उसने गांधी को क्यों मारा’ का आज गांधी जयंती के अवसर पर विमोचन किया जा रहा है. अशोक कुमार पांडेय की पुस्तक कश्मीरी पंडित को लोगों ने बहुत पंसद किया था. अब उनकी अगली पुस्तक ‘उसने गांधी को क्यों मारा’ का विमोचन हो रहा है ।
    हम आपसे पुस्तक के कुछ अंश साझा कर रहे हैं, जो इस प्रकार है-
    दक्षिण अफ्रीका में गांधी पर एक हमले की कहानी
    दिल्ली में महात्मा गांधी पर 20 जनवरी, 1948 को बम से हमले और फिर 31 जनवरी को हत्या के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन कम लोगों को पता है दक्षिण अफ्रीका में रहते हुए भी गांधी पर तीन हमले हुए थे. उन्हीं में से एक की कहानी सुना रहे हैं लेखक अशोक कुमार पाण्डेय, जिनकी किताब ‘उसने गांधी को क्यों मारा’ आज ही विमोचित होनी है ।
    इस हमले की कहानी गांधी की मित्र मिली पोलक ने सुनाई है जो अफ़्रीका में उनके निकटतम सहयोगी हेनरी पोलक की पत्नी थीं। गांधी से दस साल छोटा यहूदी हेनरी 1903 में ब्रिटेन से अफ़्रीका आया था। मिली ईसाई थीं और महिला मताधिकार की समर्थक एक नारीवादी समाज सुधारक। अपने चाचा के कारोबार में नौकरी के बाद वह जोहांसबर्ग के एक स्थानीय साप्ताहिक ट्रांसवाल वीकली में काम करने लगा और यहीं 1904 में एक शाकाहारी रेस्तरां में उसकी गांधी से मुलाक़ात हुई। इस मुलाक़ात को याद करते हुए उसने लिखा है – ‘उस मशहूर भारतीय नेता में ऐसा कुछ नहीं था जिसे ख़ास कहा जा सके। मैं निराश हुआ।’ लेकिन उसके बाद दोनों के बीच एक ऐसी दोस्ती विकसित हुई जो व्यक्तिगत से आगे गई और पोलक ने अफ़्रीका में गांधी के सत्याग्रह में कंधे से कंधा मिलाकर साथ ही नहीं दिया बल्कि गांधी के भारत आ जाने के बाद भी वहाँ उनका काम जारी रखा। गांधी ने बाद में पोलक के बारे में लिखा – उनमें ऐसी किसी भी चीज़ को वास्तविकता मे उतार देने की अद्भुत क्षमता है जो उनके मस्तिष्क को अपील कर जाए।हेनरी ने गांधी की मृत्यु के साल भर बाद उन पर एक महत्त्वपूर्ण किताब महात्मा गांधी लिखी तो मिली ने 1931 में उन पर अपने संस्मरणों की किताब लिखी थी ।
     मिस्टर गांधी : द मैन
    इसी किताब में वह 1908 की एक घटना का जिक्र करती हैं –
    जोहान्सबर्ग में मेसोनिक हॉल में एक खचाखच भरी सभा में भाषण देने के बाद जब गांधी उनके साथ लौट रहे थे तो बाहरी दरवाज़े के साए में एक आदमी दिखा। गांधी ने उसे देखा और उसके पास गए और उसके हाथों में हाथ डालकर धीमी आवाज़ में थोड़ी देर तक बात करते रहे। वह आदमी थोड़ी देर के लिए झिझका और फिर गांधी के साथ चलने लगा। मैं भी साथ में चलने लगी। वे लोग इतनी धीमी आवाज़ में बात कर रहे थे कि मैं कुछ न सुन सकी। गली के आख़िरी छोर पर पहुँचकर उस आदमी ने गांधी को कोई चीज़ सौंपी और फिर चला गया ।
    उसके जाने के बाद मैंने गांधी से पूछा – वह कुछ ख़ास चाहता था?
    गांधी ने कहा – हाँ, वह मुझे मारना चाहता था।
    आपको मारना चाहता था! मैंने दुहराया। आपको मारना चाहता था! कितनी भयानक बात है! पागल था वह?
    नहीं, गांधी ने कहा, उसे लगता था कि मैं लोगों से गद्दारी कर रहा हूँ ; सरकार से उनके ख़िलाफ़ समझौते कर रहा हूँ और उनका हितू बनने का नाटक कर रहा हूँ।
    जब मिली ने गांधी से यह कहने की कोशिश की कि वह व्यक्ति ख़तरनाक हो सकता है और पुलिस में ख़बर करनी चाहिए तो गांधी का जवाब सत्याग्रह और अहिंसा की उनकी प्रविधि का बयान है और यह भी बताता है कि यह उनके लिए एक मज़बूत विपक्ष के समक्ष महज़ रणनीति नहीं बल्कि तौर ए ज़िन्दगी थी। वह कहते हैं ।
    ख़ुद को इसे लेकर इतना परेशान न करो। उसे लगता था कि वह मुझे मारना चाहता था; लेकिन वास्तव में उसमें इतना साहस नहीं था। अगर मैं वाकई इतना बुरा होता जितना वह सोचता था तो मुझे मर जाना चाहिए था। अब हम इसके बारे में नहीं सोचेंगे। मुझे नहीं लगता कि वह आदमी मुझ पर दुबारा हमला करेगा। अगर मैने उसे गिरफ़्तार करा दिया होता तो मैंने उसे अपना दुश्मन बना लिया होता। जो हुआ है उसके बाद वह मेरा मित्र बन जाएगा ।
    गांधी सही थे। शायद लोगों को पहचानने का यह हुनर उन्होंने अपने लम्बे संघर्षों में सीख लिया था। वह तब भी सही थे जब 20 जनवरी, 1948 को मदनलाल पाहवा द्वारा बम फेंके जाने के बाद लोगों के यह कहने पर कि यह किसी शरणार्थी की अपना आक्रोश जताने की कोशिश हो सकती है, उन्होंने हँसते हुए कहा था – तुम्हें दिख नहीं रहा यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।
     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    राजमिस्त्री, किसान और शिक्षक परिवारों के बेटे-बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री साय

    June 25, 2026

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकात, स्वास्थ्य ढांचे के विस्तार और खरीफ सीजन में खाद-बीज आपूर्ति पर बनी रणनीति

    June 25, 2026

    बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी

    June 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशांत शर्मा हुए सम्मानित

    By Publicuwatch AutherJune 27, 20268

    KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 26 जून को…

    राम मंदिर चंदा विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, बोले— दोषी बचेंगे नहीं, आस्था पर सवाल उठाने वालों को जनता पहचानती है

    June 27, 2026

    टला बड़ा हादसा: तेज हवा-तूफान में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

    June 27, 2026

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करें

    June 27, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशांत शर्मा हुए सम्मानित

    June 27, 2026

    राम मंदिर चंदा विवाद पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी का पलटवार, बोले— दोषी बचेंगे नहीं, आस्था पर सवाल उठाने वालों को जनता पहचानती है

    June 27, 2026

    टला बड़ा हादसा: तेज हवा-तूफान में चोखरधानी रेस्टोरेंट की पार्किंग शेड गिरी, कई वाहन हुए क्षतिग्रस्त

    June 27, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.