publicuwatch24.-रायपुर: नेपाल में बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। प्रदेश के नागरिक अथवा उनके परिजन सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिए आपदा प्रबंधन हेल्पलाइन 1070 तथा दूरभाष +91-771-2223471 पर संपर्क कर सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार अपने प्रत्येक नागरिक के साथ खड़ी है। फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी एवं आवश्यक सहायता के लिए सरकार पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
भीषण बाढ़ नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में बुधवार सुबह अचानक आए तेज जलप्रवाह ने देखते ही देखते गांवों, सड़कों, पुलों और बिजली परियोजनाओं को अपनी चपेट में ले लिया। बाढ़ का पानी भारत के बिहार राज्य तक पहुंचने की आशंका है। भोटेकोशी और त्रिशूली नदियों में आए इस विनाशकारी फ्लैश फ्लड में अब तक कम से कम 162 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 844 लोग लापता बताए जा रहे हैं। लापता लोगों में कम से कम 133 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती दूरदराज के प्रभावित इलाकों तक पहुंचकर लापता लोगों को तलाशना है।
Trending
- रायगढ़ के वार्ड क्रमांक 34 में आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास
- महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- पिकअप की जोरदार टक्कर से इनोवा क्षतिग्रस्त, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप बाल-बाल बचे
- केंद्रीय जेल रायपुर: बंदियों की कलाई पर सजेगा राखी का धागा, होगी तीन स्तरों पर जांच
- आज जशपुर दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शाम को रायपुर लौटेंगे
- किसानों के हित में सख्त कदम, अनियमित कीटनाशक विक्रेताओं पर कार्रवाई
- नेपाल में प्राकृतिक आपदा के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया मदद का हाथ, फंसे नागरिकों के लिए हेल्पलाइन जारी
- विशेष लेख : महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण ने पकड़ी नई रफ्तार
Thursday, August 27
