Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    विशेष लेख : महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण ने पकड़ी नई रफ्तार

    August 26, 2026

    ’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, रायगढ़ जिले में अब तक 27,049 महिलाएं लाभान्वित’

    August 26, 2026

    बहनों की तरक्की, परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभियान-योगेश्वरी पांडेय, महतारी वंदन हितग्राही

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विशेष लेख : महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण ने पकड़ी नई रफ्तार
    • ’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, रायगढ़ जिले में अब तक 27,049 महिलाएं लाभान्वित’
    • बहनों की तरक्की, परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभियान-योगेश्वरी पांडेय, महतारी वंदन हितग्राही
    • राखी पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां
    • महतारी वंदन योजना से रैमती मौर्य के परिवार में आई आर्थिक मजबूती, नाती की पढ़ाई में भी बनीं सहारा
    • ’महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त से बढ़ी खुशियां, महिलाओं को मिला आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का भरोसा
    • महतारी वंदन योजना की 31वीं राशि से चंचल दास के परिवार में रक्षाबंधन की खुशियां हुईं दोगुनी
    • धुएं से राहत स्वास्थ्य की सुरक्षा, ‘विष्णु भैया‘ ने माताओं-बहनों का रखा ध्यान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      विशेष लेख : महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण ने पकड़ी नई रफ्तार

      August 26, 2026

      ’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, रायगढ़ जिले में अब तक 27,049 महिलाएं लाभान्वित’

      August 26, 2026

      बहनों की तरक्की, परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभियान-योगेश्वरी पांडेय, महतारी वंदन हितग्राही

      August 26, 2026

      राखी पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां

      August 26, 2026

      महतारी वंदन योजना से रैमती मौर्य के परिवार में आई आर्थिक मजबूती, नाती की पढ़ाई में भी बनीं सहारा

      August 26, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » विशेष लेख : महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण ने पकड़ी नई रफ्तार
    रायपुर

    विशेष लेख : महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण ने पकड़ी नई रफ्तार

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 26, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    विशेष लेख : विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण अब केवल एक नारा नहीं, बल्कि महिलाओं के जीवन में दिखाई देने वाला बदलाव बन रहा है। विष्णु देव साय की सरकार महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा देने के साथ-साथ उन्हें रोजगार, तकनीक, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त जारी कर प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबंधन के पूर्व राखी का विशेष उपहार दिया गया है। यह पहल महिलाओं के लिए आर्थिक संबल के साथ उस विश्वास को भी मजबूत करती है कि परिवार और समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
    महतारी वंदन योजना: आर्थिक संबल का आधार
    महतारी वंदन योजना ने प्रदेश की पात्र महिलाओं के जीवन में आर्थिक सुरक्षा का एक नया आधार तैयार किया है। नियमित आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने के साथ परिवार की आवश्यकताओं में भी योगदान दे पा रही हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर 31वीं किस्त का उपहार महिलाओं के प्रति सरकार की संवेदनशीलता और महिला सशक्तिकरण के संकल्प को दर्शाता है। आर्थिक सहायता का यह क्रम महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें आर्थिक निर्णयों में अधिक सक्षम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
    लखपति दीदी: कमाई के साथ बढ़ता आत्मविश्वास
    राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में लखपति दीदी की योजना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं कृषि, पशुपालन, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, छोटे व्यवसाय और अन्य आयमूलक गतिविधियों के माध्यम से अपनी आमदनी बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। जब एक महिला अपने पैरों पर खड़ी होती है, तो उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और परिवार के आर्थिक निर्णयों में उसकी भागीदारी भी मजबूत होती है।
    ड्रोन दीदी: आसमान छूते सपने
    आज छत्तीसगढ़ की महिलाएं आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा रही हैं। ड्रोन दीदी जैसी पहल ग्रामीण महिलाओं को नई तकनीक से जोड़ने और कृषि क्षेत्र में सेवाओं के माध्यम से आय के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण है, जो महिलाएं कभी खेतों में परंपरागत तरीके से काम करती थीं, वे अब तकनीक का प्रशिक्षण लेकर ड्रोन संचालन जैसी आधुनिक गतिविधियों से जुड़ रही हैं। यह बदलाव महिला सशक्तिकरण की बदलती तस्वीर को सामने लाता है। इन महिलाओं के देखकर अन्य महिलाएं भी प्रेरित होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
    ई-रिक्शा दीदी: रोजगार की नई राह
    महिलाओं को पारंपरिक रोजगार से आगे बढ़ाकर नए क्षेत्रों में अवसर देने की दिशा में ई-रिक्शा दीदी जैसी पहल भी उल्लेखनीय है। ई-रिक्शा के माध्यम से महिलाएं परिवहन क्षेत्र में रोजगार का नया अवसर प्राप्त कर सकती हैं और अपनी आय का साधन विकसित कर सकती हैं। यह पहल महिला को केवल रोजगार नहीं देती, बल्कि उसे स्वतंत्रता, आत्मविश्वास और सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर भी देती है।
    स्व-सहायता समूहों से मजबूत हो रही महिलाओं की भागीदारी
    महिला सशक्तिकरण की इस यात्रा में स्व-सहायता समूह महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं बचत, प्रशिक्षण, ऋण, उत्पादन और बाजार से जुड़कर आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं। आज महिला केवल किसी योजना की लाभार्थी नहीं, बल्कि परिवार की अर्थव्यवस्था, गांव की अर्थव्यवस्था और प्रदेश के विकास की सक्रिय भागीदार बनने की ओर बढ़ रही है।
    सहायता से आत्मनिर्भरता तक
    विष्णु देव साय सरकार की महिला-केंद्रित पहलों को एक साथ देखें तो इनका उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम और आत्मनिर्भर बनाना दिखाई देता है।
    महतारी वंदन योजना आर्थिक संबल देती है,
    ड्रोन दीदी तकनीक से जोड़ती है,
    लखपति दीदी आय बढ़ाने का अवसर देती है,
    और ई-रिक्शा दीदी रोजगार की नई राह खोलती है।
    इन पहलों से महिला सशक्तिकरण का एक व्यापक स्वरूप सामने आता हैकृजहां महिला सहायता प्राप्त करने वाली नहीं, बल्कि अपने परिवार और समाज के विकास की नेतृत्वकर्ता बन रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त का उपहार इसी विश्वास को और मजबूत करता है कि प्रदेश की आधी आबादी को मजबूत किए बिना छत्तीसगढ़ के समग्र विकास की कल्पना पूरी नहीं हो सकती।
    महिला मजबूत होगी, परिवार मजबूत होगा।
    परिवार मजबूत होगा, तो छत्तीसगढ़ और मजबूत होगा।
    महतारी सदन: गांवों में महिलाओं के लिए सशक्त मंच
    प्रदेश में महिला सशक्तिकरण को गांव-गांव तक पहुंचाने की दिशा में महतारी सदन एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को एक ऐसा स्थान उपलब्ध कराना है, जहां वे एकजुट होकर अपने सामाजिक, आर्थिक और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ा सकें। महतारी सदन महिलाओं के लिए केवल एक भवन नहीं, बल्कि संगठन, संवाद, प्रशिक्षण और आत्मनिर्भरता का केंद्र बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यहां महिलाएं स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों, प्रशिक्षण, आजीविका और विभिन्न योजनाओं से जुड़ी गतिविधियों को बेहतर तरीके से संचालित कर सकती हैं। इससे गांव की महिलाओं को अपने मुद्दों पर चर्चा करने, सामूहिक निर्णय लेने और आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत मंच मिलता है।
    महतारी सदन में हॉल, किचन, स्टोर, कार्यालय कक्ष तथा दुकान संचालन के लिए पृथक स्थान सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं। इस सदन में महिलाओं के प्रशिक्षण, बैठकों, उत्पादन, विपणन एवं विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक स्थायी और सुसज्जित स्थल के रूप में उपयोगी साबित होगा। महतारी सदन गांव की माताओं-बहनों के लिए केवल एक भवन नहीं, बल्कि उनके सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र होगा। इसके माध्यम से महिलाओं को अपनी बैठकों, प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों तथा विभिन्न आर्थिक कार्यों के संचालन के लिए स्थायी, सुविधाजनक और बेहतर स्थान उपलब्ध हो रहा है। राज्य सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 481 महतारी सदनों की स्वीकृति दी गई है।
    यही है विष्णु देव साय की सरकार में महिला सशक्तिकरण की नई तस्वीर-सुरक्षा से सम्मान, सहायता से स्वावलंबन और स्वावलंबन से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    ’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, रायगढ़ जिले में अब तक 27,049 महिलाएं लाभान्वित’

    August 26, 2026

    बहनों की तरक्की, परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभियान-योगेश्वरी पांडेय, महतारी वंदन हितग्राही

    August 26, 2026

    राखी पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    रायपुर

    विशेष लेख : महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण ने पकड़ी नई रफ्तार

    By Publicuwatch AutherAugust 26, 20261

    विशेष लेख : विष्णु देव की सरकार में महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़…

    ’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, रायगढ़ जिले में अब तक 27,049 महिलाएं लाभान्वित’

    August 26, 2026

    बहनों की तरक्की, परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभियान-योगेश्वरी पांडेय, महतारी वंदन हितग्राही

    August 26, 2026

    राखी पर बहनों की तरक्की की मिसाल बनीं लखपति दीदियां

    August 26, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    विशेष लेख : महतारी वंदन से ड्रोन दीदी तक, छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण ने पकड़ी नई रफ्तार

    August 26, 2026

    ’मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, रायगढ़ जिले में अब तक 27,049 महिलाएं लाभान्वित’

    August 26, 2026

    बहनों की तरक्की, परिवार की शान, विष्णु भैया का यही अभियान-योगेश्वरी पांडेय, महतारी वंदन हितग्राही

    August 26, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.