publicuwatch24.-रायपुर। नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और कदम उठा रही है। छत्तीसगढ़ में ‘महतारी वंदन योजना’ केवल एक वित्तीय सहायता न रहकर महिलाओं के स्वाभिमान, आत्मनिर्भरता और पारिवारिक समृद्धि का आधार स्तंभ बन चुकी है। नारायणपुर जिले के सुदूर ग्राम कुंदला की रहने वाली श्रीमती कविता शोरी की कहानी राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन में आ रहे इस सकारात्मक बदलाव की एक जीती-जागती मिसाल है।
*त्योहार की खुशियों को मिला आर्थिक संबल*
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर महतारी वंदन योजना के तहत मिली 1,000 रुपए की मासिक किस्त ने कविता शोरी के घर में खुशियों की चमक दोगुनी कर दी। उन्होंने इस राशि का उपयोग भाइयों के लिए राखियां, मिठाइयां और परिवार के लिए उपहार खरीदने में किया। कविता बताती हैं कि पहले त्योहारों पर छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी बजट की चिंता सताती थी, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस पहल ने त्योहार मनाना आसान और आनंदमय बना दिया है।
*बच्चों की शिक्षा और दैनिक जरूरतों में मदद*
यह योजना केवल तीज-त्योहारों तक सीमित नहीं है, बल्कि परिवारों के दैनिक वित्तीय प्रबंधन में भी बड़ी भूमिका निभा रही है। कविता शोरी योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई के सामान—जैसे कॉपियां, किताबें और पेन खरीदने के लिए करती हैं। इससे न केवल परिवार के बजट का बोझ हल्का हुआ है, बल्कि बच्चों की शिक्षा भी निर्बाध रूप से आगे बढ़ रही है।
*बढ़ा आत्मविश्वास, सशक्त हुई भूमिका*
बैंक खाते में सीधे राशि पहुंचने से महिलाओं के भीतर एक नया आत्मविश्वास जागा है। अब वे अपने और परिवार के हित में स्वतंत्रता से निर्णय ले पा रही हैं। कविता शोरी विष्णु भैया को कोटि-कोटि धन्यवाद! देते हुए कहती है कि महतारी वंदन योजना से हमें हर महीने आर्थिक सहारा मिल रहा है। इस योजना ने हमें सम्मान से जीने और परिवार की जरूरतों को बिना किसी हिचकिचाहट के पूरा करने का अवसर दिया है।
छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना राज्य की नारी शक्ति को आर्थिक रूप से सक्षम बनाकर ‘समृद्ध छत्तीसगढ़’ के सपने को साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।
Trending
- कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव
- बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
- एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
- खोंगापानी की फातिमा परवीन को मिली 33वीं किस्त की राशि, बच्चों की जरूरतों और खुशियों पर खर्च करती हैं योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता
- महतारी वंदन योजना से अंजली पटेल को मिला आर्थिक संबल, दीपावली से पहले मिली 33वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
- ’बिहान से जुड़कर लखपति दीदी बनीं संगीता पैकरा, ईंट निर्माण से बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर’
Wednesday, November 4
