publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आज तड़के एक भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां महेंद्रा ट्रेवल्स की एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरु कर दी है।
अनियंत्रित होकर पलटी बस
यह हादसा भांसी थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी महेंद्रा ट्रेवल्स की बस धुरली के पास मंगलवार सुबह करीब साढे 4 बजे के आसपास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई।
जवानों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद भांसी के जवानों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
जांच में जुटी पुलिस
इस हादसे में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल, जबकि अन्य को बचेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के कांकेर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने किया आत्मीय स्वागत
- बैटरी चालित ट्राइसाइकिल से बदली जिंदगी: मोहला के हितग्राही नर्मेश बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
- पीएम सूर्य घर योजना से आशीष मजूमदार को मिली राहत, सात माह से शून्य बिजली बिल, हर महीने हजारों रुपये की बचत
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता सरवेश कुशारे को दी बधाई
- स्पान संवर्धन योजना बनी महिला किसान की आय का नया जरिया, दो महीने में 15 हजार रुपये की कमाई, अब अंगुलिका उत्पादन से बढ़ाएंगी आमदनी
- मुनगा बनेगा सुपोषित छत्तीसगढ़ का आधार: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- हर घर तिरंगा अभियान : प्रदेश के 3 हजार स्थानों पर निकलेगी तिरंगा यात्रा, BJP ने तेज की तैयारियां
Tuesday, July 28
