publicuwatch24.-रायपुर. 80वें स्वतंत्रता दिवस को लेकर छत्तीसगढ़ में भाजपा बड़ी तैयारी कर रही है. भाजपा का 10 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगा. प्रदेश के करीब 3 हजार स्थानों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा. इनमें मंत्री, विधायक, सांसद समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता होंगे. इसे लेकर प्रदेश स्तर पर समिति भी गठित की गई है, जिसका संयोजक यशवंत जैन को बनाया गया है.
राष्ट्रीय भाजपा संगठन के निर्देश देश के सभी राज्यों में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा. अभियान को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. प्रदेश के साथ-साथ जिला स्तर पर टीम तैयार की जा रही है. 31 जुलाई तक बैठक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं.
476 मंडलों पर रहेगा विशेष फोकस
प्रदेश के 476 मंडलों पर भाजपा विशेष रूप से फोकस करने वाली है. हर मंडल में प्रमुख तिरंगा यात्रा के साथ अन्य स्थानों पर भी कार्यक्रम होंगे. राजधानी रायपुर समेत सभी जिलों में बड़े स्तर पर होंगे आयोजन. रायपुर समेत कई शहरों की तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे.
Trending
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की मंगलकामना
- स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल के कांकेर आगमन पर जनप्रतिनिधियों एवं कलेक्टर ने किया आत्मीय स्वागत
- बैटरी चालित ट्राइसाइकिल से बदली जिंदगी: मोहला के हितग्राही नर्मेश बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
- पीएम सूर्य घर योजना से आशीष मजूमदार को मिली राहत, सात माह से शून्य बिजली बिल, हर महीने हजारों रुपये की बचत
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में रजत पदक विजेता सरवेश कुशारे को दी बधाई
- स्पान संवर्धन योजना बनी महिला किसान की आय का नया जरिया, दो महीने में 15 हजार रुपये की कमाई, अब अंगुलिका उत्पादन से बढ़ाएंगी आमदनी
- मुनगा बनेगा सुपोषित छत्तीसगढ़ का आधार: श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- हर घर तिरंगा अभियान : प्रदेश के 3 हजार स्थानों पर निकलेगी तिरंगा यात्रा, BJP ने तेज की तैयारियां
Tuesday, July 28
