Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

    November 20, 2026

    कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    November 20, 2026

    बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह

    November 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
    • कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
    • बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह
    • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 178 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और 97 कार्यों का लोकार्पण
    • 1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण
    • मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा : वित्त मंत्री चौधरी
    • छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 20
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

      November 20, 2026

      वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ

      November 20, 2026

      1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण

      November 20, 2026

      मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए रानी लक्ष्मीबाई का अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा : वित्त मंत्री चौधरी

      November 20, 2026

      छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव

      November 20, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » कोरोना संक्रमण काल में अब तक देशभर के 100 से अधिक बच्चों का सफल हार्ट ऑपरेशन
    रायपुर

    कोरोना संक्रमण काल में अब तक देशभर के 100 से अधिक बच्चों का सफल हार्ट ऑपरेशन

    adminBy adminSeptember 10, 2020No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के जीवन उपहार उत्सव में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए मुख्यमंत्री
     
     
     
    पब्लिकयूवाच – रायपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन के काम-काज की सराहना की है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि इस हॉस्पिटल ने मानव सेवा का उच्चतम मापदण्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन में हृदयरोग से पीड़ित नन्हे-मुन्हे बच्चों को नया जीवनदान देकर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। राज्य को एक नई पहचान दी है। उन्होंने इस मौके पर श्री सत्य साई बाबा को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की पहचान हिन्दुस्तान के दिल के रूप में की और यहां बच्चों के दिल के निःशुल्क ऑपरेशन का हॉस्पिटल स्थापित कर छत्तीसगढ़ राज्य को भी मानव सेवा के इस महान कार्य में भागीदारी निभाने का सुअवसर दिया है।
     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के जीवन उपहार उत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री रूचिर गर्ग भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर संजीवनी हॉस्पिटल में हृदयरोग का इलाज कराकर स्वस्थ हुए बच्चों एवं उनके परिजनों को बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि संजीवनी हॉस्पिटल के जरिए बच्चों को नया जीवन मिल रहा है। उन्होंने इस मौके पर पालकों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा-दीक्षा देकर उन्हें योग्य नागरिक बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि कोविड के दौरान श्री सत्य साई हॉस्पिटल प्रबंधन एवं चिकित्सकों ने साहस का परिचय देते हुए हृदयरोग से पीड़ित बच्चों के इलाज का सिलसिला जारी रखा। यह प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मनुष्य का जीवन सेवा के लिए है। यह संदेश श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल के जरिए पूरे देश-दुनिया में प्रसारित हो रहा है।
     जीवन उपहार उत्सव को सम्बोधित करते हुए संस्थान के चेयरमेन श्री श्रीनिवास ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार और समाज के सहयोग से श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल हृदयरोग से पीड़ित बच्चों का निःशुल्क इलाज सफलतापूर्वक कर रहा है। बच्चों के दिल की बीमारी के निवारण में छत्तीसगढ़ राज्य ने पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह सरकार, संस्था और समाज का श्रेष्ठतम समन्वय शक्ति बन गया है। कोविडकाल में हृदयरोग से पीड़ित बच्चों को संजीवनी हॉस्पिटल तक लाने तथा बच्चों सहित उनके परिजनों के क्वॉरंटीन की छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा की गई बेहतर व्यवस्था के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का धन्यवाद ज्ञापित किया। चेयरमेन श्री श्रीनिवास ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सुपोषण अभियान की सराहना की। उन्होंने कहा कि संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा साई स्योर नाम से पोषण आहार तैयार किया गया है। संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन छत्तीसगढ़ राज्य विशेषकर बस्तर अंचल में पोषण के स्तर को बेहतर बनाने के लिए सरकार के समन्वय से बच्चों, किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती माताओं को उपलब्ध कराएगा। इससे उनके स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
    इस मौके पर श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल संस्थान द्वारा कोविडकाल के दौरान संक्रमण की रोकथाम एवं दिव्य चिकित्सकीय सुविधा का वीडियो के माध्यम से प्रस्तुतिकरण किया गया। इस मौके पर डॉ. रजनी पाण्डेय ने बताया कि श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल द्वारा अब तक छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश के एक लाख से अधिक बच्चों को हृदय रोग संबंधी चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि 12 हजार से अधिक बच्चों के हृदय रोग का सफल ऑपरेशन किया गया है। कोविडकाल में भी हृदय रोग से पीड़ित बच्चों का इलाज जारी रहा। इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आए बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया। उन्होंने कोविडकाल में बाहर से आने वाले बच्चों एवं उनके परिजनों के क्वॉरंटीन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नवा रायपुर में 16 फ्लैट, 400 पीपीई किट तथा कोविड सैम्पल की जांच की निःशुल्क व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार और मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार जताया। उन्होंने बताया कि संजीवनी हॉस्पिटल में ब्लड बैंक की स्थापना की गई है, जहां तीन माह में 272 लोगों ने रक्तदान किया है। उन्होंने इसे सरकार और संस्था के सरोकार का अच्छा उदाहरण कहा। श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा दिव्य माता एवं शिशु कार्यक्रम के अंतर्गत आज अपने संस्थान में डॉ. सी. राजेश्वरी संगवारी क्लिनिक का भी शुभारंभ किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों, किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती माताओं को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।
        इस मौके पर छत्तीसगढ़ सहित महाराष्ट्र के गोंदिया, ओडिशा के सम्बलपुर, मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले से हृदयरोग के ऑपरेशन के लिए नवा रायपुर के श्री सत्य साई संजीवनी हॉस्पिटल आए बच्चों के परिजनों ने यहां की सेवाभावना की सराहना की और क्वॉरंटीन के लिए आवास सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मिले सहयोग के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में ऑपरेशन के बाद स्वस्थ हुए बच्चों एवं उनके पालकों को जीवन उपहार सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अतुल प्रभु ने आभार जताया।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    admin
    • Website

    Related Posts

    कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    November 20, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ

    November 20, 2026

    1857 के वीर जननायक मोहन बैगा के नाम पर हुआ चौक का नामकरण

    November 20, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    बिलासपुर

    महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

    By Publicuwatch AutherNovember 20, 2026

    publicuwatch24.-गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने गौरेला प्रवास के…

    कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    November 20, 2026

    बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह

    November 20, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सक्ती जिले के ठठारी में यूनियन बैंक की नवीन शाखा का किया वर्चुअल शुभारंभ

    November 20, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    महंगी बिजली, स्मार्ट मीटर और नशे के कारोबार पर दीपक बैज का सरकार पर हमला, बोले- जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

    November 20, 2026

    कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा

    November 20, 2026

    बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर विनय लंगेह

    November 20, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.