
पब्लिकयूवाच-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के लेकर हर्ड इम्यूनिटी जानने के लिए 10 जिलों में सीरो सर्वे होगा. इंडियन काउंसलिंग फॉर मेडिकल रिसर्च के नेतृत्व में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीरो सर्विलेंस कराया जाएगा ।
जानकारी के अनुसार, रायपुर समेत 10 जिलों में 16 सितंबर से सर्वे का काम शुरू होगा. 16 सितंबर से 18 सितंबर तक रायपुर जिले के दो ब्लॉक रायपुर और तिल्दा क्षेत्र के रेंडमली लोगों के खून के सैंपल लिए जाएंगे. इस तरह से हर जिले से 500 सैंपल लिए जाएंगे. सीरो सर्वे प्रति दस लाख जनसंख्या में कोविड 19 से संक्रमित मरीजों के आधार पर किया जा रहा
है ।
