publicuwatch24.-नई दिल्ली। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वरिष्ठ सिविल सेवा अधिकारी निमिषा झा की पुस्तक “INDIA’S AI: Through Her Lens” का नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (IGNCA) में विमोचन किया।
इस अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर सहित IGNCA के पदाधिकारी और अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर किए गए पोस्ट में बताया कि यह पुस्तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), जेंडर और सुशासन के अंतर्संबंधों पर आधारित है।
उन्होंने बताया कि पुस्तक महिलाओं के दृष्टिकोण से AI की संभावनाओं का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करती है और विकसित भारत के निर्माण में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के सकारात्मक एवं समावेशी उपयोग की दिशा में यह एक अत्यंत सराहनीय एवं समसामयिक कृति है।
Trending
- संघर्ष से सम्मान तक: बिहान और उन्नत मुर्गीपालन से बदली नारायणपुर की सुनीता की तकदीर
- अबूझमाड़ का नया सवेरा: डोंडरीबेड़ा से कटेर की सड़क ने मिटाया दशकों का सन्नाटा,विकास की राह पर दौड़ी जिंदगी
- बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- आर्थिक स्वावलंबन की नई पहचान बन रही है महतारी वंदन योजना: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- गजराज का आंतक : जान बचाकर भाग रही महिला पर किया हमला, इलाज के दौरान मौत
- NGT के नोटिस की अनदेखी पड़ी भारी, रायपुर के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर लगी रोक
- करंट से युवक की मौत के बाद फूटा लोगों का गुस्सा, आधी रात को नेशनल हाईवे किया जाम…
- उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी का अवसर, मुख्यमंत्री साय के फैसले का छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन ने किया स्वागत
Saturday, July 11
