Publicuwatch24.com-जगदलपुर। बस्तर जिले में पेट्रोल और डीजल का गंभीर संकट देखने को मिल रहा है। अधिकांश पेट्रोल पंपों पर गुरूवार को “नो पेट्रोल” और “डीजल उपलब्ध नहीं” के बोर्ड लगने से लोग परेशान होकर एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए। वहीं जिस एकाध पेट्रोल पंप में पेट्रोल उपलब्ध हाेने से वहां लंबी कतार लगी रही। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि ईंधन की कमी नहीं है, बल्कि सप्लाई बाधित होने के कारण यह स्थिति बनी है। समय पर टैंकर नहीं पहुंच पाने से पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता प्रभावित हुई है। संचालकों ने भरोसा दिलाया कि अगले दो दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
आमागुड़ा चौक स्थित पेट्रोल पंप पर “नो पेट्रोल” का बोर्ड लगा होने के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालक बिना ईंधन लिए वापस ‘लौटते दिखाई दिए। वहीं दलपत सागर किनारे स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध होने के कारण वहां दुपहिया वाहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप में शाम के समय पेट्रोल पहुंचने के बाद कुछ राहत मिली, दूसरी ओर नेशनल हाईवे आमागुड़ा चौक नेशनल हाईवे पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने पर मायूस लौटते दिखे। रिलायंस पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए चार पहिया वाहनों की कतार हाईवे तक पहुंच गई थी। शहर के अन्य पेट्रोल पंपों में यही हालात दिखाई दिए। ईंधन संकट का सबसे अधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लोगों पर पड़ रहा है। गांवों से शहर पहुंचे लोग घंटों लाइन में लगने के बाद भी खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं। आम जनता ने प्रशासन और सरकार से जल्द स्थिति सामान्य करने की मांग की है। हालांकि दावा किया जा रहा है कि दो दिन में हालात सामान्य हो जाएंगे।
Trending
- राजधानी में अंतिम दौर में पहुंची स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां, 17 टोलियां परेड में होंगी शामिल, आज फुल ड्रेस रिहर्सल, घुड़सवार दल और डॉग स्क्वायड रहेंगे आकर्षण
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची बाइक तिरंगा यात्रा
- ‘आजादी की धुन’ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- अमृत सरोवरों के तट पर मनेगा स्वतंत्रता दिवस, जांजगीर-चांपा में होंगे विशेष आयोजन
- किरण सिंह देव से मुलाकात करने अस्पताल पहुंचे बीएल संतोष, सांसद लक्ष्मी वर्मा और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का जाना कुशलक्षेम
- शासकीय योजना और वैज्ञानिक तकनीक से अंगेश्वर कुर्रे बने डेयरी उद्यमिता की मिसाल
- मंत्री रामविचार नेताम ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से दिल्ली में की सौजन्य मुलाकात
- जीजामगांव के नवीन आईटीआई में शुरू हुआ ‘मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल’ ट्रेड; युवाओं के लिए रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
Thursday, August 13
