Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी हरेली तिहार की बधाई

    August 11, 2026

    ’सशक्त आंगनबाड़ी अभियान’ से मजबूत हो रही बच्चों की शैक्षणिक नींव

    August 11, 2026

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी हरेली तिहार की बधाई
    • ’सशक्त आंगनबाड़ी अभियान’ से मजबूत हो रही बच्चों की शैक्षणिक नींव
    • राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल
    • सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
    • आदिवासी दिवस पर आयोजन से दूरी पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, कहा- आदिवासी समाज गुस्से में, सरकार बना सकते हैं तो हटा भी सकते हैं…
    • तेंदुए की खाल तस्करी का भंडाफोड़: वन विभाग ने 3 तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा, दो बाइक जब्त
    • बस्तर में 12 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा : डिप्टी सीएम विजय शर्मा बोले- जहां कभी नक्सलियों का खौफ था, वहां अब लहराएगा तिरंगा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी हरेली तिहार की बधाई

      August 11, 2026

      ’सशक्त आंगनबाड़ी अभियान’ से मजबूत हो रही बच्चों की शैक्षणिक नींव

      August 11, 2026

      राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल

      August 11, 2026

      सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान

      August 11, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बहुउद्देशीय मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण

      August 11, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » आदिवासी दिवस पर आयोजन से दूरी पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, कहा- आदिवासी समाज गुस्से में, सरकार बना सकते हैं तो हटा भी सकते हैं…
    बस्तर

    आदिवासी दिवस पर आयोजन से दूरी पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा, कहा- आदिवासी समाज गुस्से में, सरकार बना सकते हैं तो हटा भी सकते हैं…

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherAugust 11, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-सूरजपुर, जगदलपुर। विश्व आदिवासी दिवस के दिन किसी भी भाजपा नेता का बधाई संदेश नहीं आने और आयोजन से दूरी पर कांग्रेस ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने आरोप लगाया है कि देशभर में 9 अगस्त को आदिवासी दिवस के आयोजन होते हैं, जिसमें कांग्रेस समेत दूसरे राजनीतिक दलों के लोग शामिल होते हैं और बधाई देते हैं, पर बीजेपी ने इससे दूरी बनाए रखी। जिस प्रदेश का मुख्यमंत्री आदिवसी हो उस प्रदेश में किसी भी प्रकार का आयोजन नहीं होना, यहां तक बधाई का एक संदेश भी नहीं आया, जिससे पूरा आदिवासी समाज दुखी है।
    अमरजीत भगत ने कहा, यहां के मुख्यमंत्री, मंत्री और भाजपा नेता डर से बधाई भी नहीं दे रहे हैं। बीजेपी नेताओं के मन में ऐसे आयोजनों में शामिल होने की इच्छा रहती है, लेकिन पार्टी के दबाव के चलते वे खुलकर अपनी खुशी जाहिर नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त का आयोजन इसका सीधा उदाहरण है, जहां बीजेपी की दूरी आदिवासी समाज को एक संदेश देती है।
    कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार आने के बाद 9 अगस्त की छुट्टी खत्म कर दी गई। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आदिवासी होने के नाते छुट्टी बहाल करने की मांग की। साथ ही जल, जंगल और जमीन के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए अमरजीत भगत एवं विद्यासागर प्रदेश महामंत्री आदिवासी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरगुजा से बस्तर और रायगढ़ के तमनार तक माइनिंग इलाकों में जंगलों की कटाई हो रही है, जबकि आदिवासी समाज अपने जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए संघर्ष कर रहा है।
    कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि आंदोलन करने वाले आदिवासियों को जेल भेजा जा रहा है और बीजेपी के मंत्री-विधायक इस मुद्दे पर खुलकर बोलने की स्थिति में नहीं हैं। आदिवासी समाज को अब यह समझना होगा कि उसके साथ कौन खड़ा है और कौन सिर्फ राजनीति कर रहा है। जो आदिवासी विरोध कर रहा है उन्हें जेल भेजा जा रहा। सब अडानी के लिए किया जा रहा है। अमरजीत भगत ने कहा कि आदिवासी समाज बहुत गुस्से में है। हम अगर सरकार बना सकते हैं तो हटा भी सकते हैं। चुनाव में भाजपा को आदिवासियों की अनदेखी का पता चल जाएगा।
    सत्ता में आने के बाद बधाई देना भूले BJP नेता : कांग्रेस
    विश्व आदिवासी दिवस को लेकर बस्तर में अब सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा के आदिवासी नेताओं पर आदिवासी समाज और उसकी पहचान से जुड़े इस महत्वपूर्ण दिवस की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव के दौरान आदिवासी समाज को लेकर सक्रिय नजर आने वाले भाजपा के नेता सत्ता में आने के बाद विश्व आदिवासी दिवस पर समाज को बधाई देना भी भूल गए।
    कोंडागांव के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम ने जगदलपुर के राजीव भवन में प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के आदिवासी नेताओं को लेकर सवाल खड़े किए। उन्होंने मुख्यमंत्री, मंत्री केदार कश्यप, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बस्तर संभाग के विधायकों का नाम लेते हुए कहा कि विश्व आदिवासी दिवस आदिवासी समाज की सभ्यता, संस्कृति और पहचान को वैश्विक स्तर पर सामने रखने का महत्वपूर्ण अवसर है, लेकिन भाजपा के नेताओं की ओर से इस मौके पर बधाई संदेश तक नहीं दिया गया। कांग्रेस ने इसे लेकर भाजपा पर आदिवासी समाज के प्रति संवेदनशीलता को लेकर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आदिवासी बहुल बस्तर में समाज की संस्कृति और पहचान से जुड़े मुद्दों को केवल राजनीतिक मंच तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि महत्वपूर्ण अवसरों पर जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी भी दिखाई देनी चाहिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    तेंदुए की खाल तस्करी का भंडाफोड़: वन विभाग ने 3 तस्करों को रंगे हाथ पकड़ा, दो बाइक जब्त

    August 11, 2026

    बस्तर दशहरा की पहली रस्म ‘पाटजात्रा’ पूजा विधान 12 अगस्त को, बिलाेरी से पंहुची पहली लकड़ी

    August 10, 2026

    21 वर्षों बाद फिर खुला मेटापारा कोरसागुड़ा का स्कूल

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202027
    Don't Miss
    रायपुर

    श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी हरेली तिहार की बधाई

    By Publicuwatch AutherAugust 11, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़…

    ’सशक्त आंगनबाड़ी अभियान’ से मजबूत हो रही बच्चों की शैक्षणिक नींव

    August 11, 2026

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल

    August 11, 2026

    सेवा सेतु केंद्र से डॉली गंधर की आधार संबंधी समस्या का हुआ समाधान

    August 11, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने दी हरेली तिहार की बधाई

    August 11, 2026

    ’सशक्त आंगनबाड़ी अभियान’ से मजबूत हो रही बच्चों की शैक्षणिक नींव

    August 11, 2026

    राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन से किसानों को मिल रहा संबल

    August 11, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.