publicuwatch24.-जगदलपुर। भारतीय थल सेना में अपनी सेवाएं देने का सपना देख रहे जिले के युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने सहायता का हाथ बढ़ाया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर से मिली जानकारी के अनुसार जून 2026 में प्रस्तावित अग्निवीर सेना भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क कोचिंग क्लास आयोजित की जा रही है। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 4 मई से शुरू होकर 4 जून तक संचालित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।
इस वर्ष बस्तर जिले से कुल 620 अभ्यर्थियों ने थल सेना की वेबसाइट पर अपना सफल पंजीकरण कराया है। इन युवाओं को परीक्षा की बारीकियां समझाने और उनकी तैयारी को पुख्ता करने की दिशा में निःशुल्क कोचिंग प्रदान करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।इच्छुक उम्मीदवार रोजगार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट
https://erojgar.cg.gov.in/
पर जाकर या विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ केवल वही युवा उठा पाएंगे जिनके पास रोजगार कार्यालय का वैध पंजीयन और अग्निवीर थल सेना भर्ती 2026 का आधिकारिक पंजीकरण क्रमांक उपलब्ध होगा।
Trending
- पुलिस का मिडनाइट ऑपरेशन रायपुर में, हिस्ट्रीशीटरों और चाकूबाजों के घर पर दबिश दी
- अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
- CM साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की बड़ी सफलता: जिले में तीन जगहों पर बाल विवाह विफल, प्रशासन की तत्परता से बचा भविष्य
- उत्तर बस्तर कांकेर : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
- श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में ‘दिशा’ बैठक सम्पन्न, योजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा
- राजनांदगांव में महिला नक्सली ने किया सरेंडर
- स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर,स्वरोजगार अपनाकर “लखपति दीदी” बनीं सम्पत्ति प्रजापति
Thursday, April 23
