publicuwatch24.-उत्तर बस्तर कांकेर। त्रिस्तरीय पंचायतों के उप निर्वाचन 2026 के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 20 तथा 21(1) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) नियुक्त करने का आदेश जारी किया है।
जारी आदेशानुसार ग्राम पंचायत स्तर पर उप निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत कांकेर के लिए तहसीलदार कांकेर श्री पुष्पराज पात्र को रिटर्निंग ऑफिसर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कांकेर श्री अश्वनी यादव को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंच के लिए) नियुक्त किया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत चारामा हेतु तहसीलदार चारामा श्री सत्येन्द्र शुक्ला को रिटर्निंग ऑफिसर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत चारामा श्री गोपाल सिंह कंवर को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (सरपंच एवं पंच के लिए) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा जनपद पंचायत नरहरपुर के लिए तहसीलदार श्री पौरस वेंताल को रिटर्निंग ऑफिसर और सीईओ जनपद पंचायत नरहरपुर श्री बी.आर. सुखदेवे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंच के लिए), जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर के लिए तहसीलदार श्री सुरेन्द्र उर्वशा को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर श्री जी.एसल. चुरेन्द्र को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंच के लिए), जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल हेतु तहसीलदार श्री कुलदीप ठाकुर को रिटर्निंग ऑफिसर एवं सीईओ जनपद पंचायत दुर्गूकोंदल श्री सुरेन्द्र बंजारे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (पंच के लिए) तथा जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के लिए तहसीलदार पखांजूर श्री केतन भोयर को रिटर्निंग ऑफिसर और जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के सीईओ श्री उदय प्रकाश नाग को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (सरपंच तथा पंच के लिए) नियुक्त किया गया है।
Trending
- महिला पर ‘टोनही’ होने का आरोप लगाकर बर्बरता : निर्वस्त्र कर पेड़ से बांधकर पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार
- लेमन ग्रास की खुशबू से महक रही आत्मनिर्भरता, जीपीएम की महिलाएं बढ़ रहीं ‘लखपति दीदी’ बनने की राह पर
- अब जरूरतों के लिए नहीं फैलाने पड़ते हाथ, महतारी वंदन से आत्मनिर्भरता की राह पर ईश्वरी
- 8 किमी की दुर्गम राह, फिर बेंगपाल में स्वास्थ्य शिविर; 106 ग्रामीणों की हुई जांच
- गंगाजल पिलाकर लगाया तिलक, घर वापसी के बाद दी महिला के अंतिम संस्कार की अनुमति
- कांग्रेस की दिल्ली में बैठक पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का तंज, कहा- SIR का जब एक बार विरोध हो चुका है, तब फिर क्यों विरोध?
- कुलपति डॉ. लवली शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट, इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय परिवार ने जताई आपत्ति…
- महानदी के कुरुद घाट पर दिनदहाड़े रेत का खेल, कार्रवाई के कुछ घंटे बाद फिर सक्रिय हुआ अवैध उत्खनन का सिंडिकेट
Monday, October 5
