publicuwatch24.-राजनांदगांव। बस्तर के रावघाट एरिया कमेटी मेंबर माओवादी उर्मिला उर्फ टेटकी (28) ने मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के जिला मुख्यालय में आत्समर्पण किया है। बुधवार की शाम वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। गुरुवार को पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में उसका विधिवत आत्मसमर्पण कराया जाएगा। उर्मिला मूलत: मानपुर ब्लॉक के मुंजाल गांव की रहने वाली है। वह 13 वर्ष तक सशस्त्र माओवादियों के साथ बस्तर में सक्रिय रही। वह मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के आखिरी माओवादी कैडर बताई जा रही है।
उसने बताया कि 15 वर्ष की आयु में ही डीवीसीएम जंगू उसे अपने साथ बस्तर के कोयलीबेड़ा लेकर गया जहां उसे संगठन में शामिल गया था। उर्मिला से यह जानकारी भी मिली कि डेढ़ माह पूर्व ही वह डीवीसीएम हार्डकोर माओवादी चंदर और एसीएम रुपी से कांकेर के जंगल में मिली थी। इसके बाद मुठभेड़ में रुपी मारी गई जबकि चंदर अब भी एक दर्जन साथियों के साथ बस्तर में सक्रिय है। उर्मिला कुछ दिनों पहले बगैर हथियार के ही जंगल के रास्ते बस्तर से मोहला की ओर रवाना हुई थी। वह पैदल ही मानपुर के जंगल पहुंची जहां से उसके आत्मसमर्पण का रास्ता खुला। वह अपने गृह जिले में ही आत्समर्पण करना चाहती थी।
Trending
- पुलिस का मिडनाइट ऑपरेशन रायपुर में, हिस्ट्रीशीटरों और चाकूबाजों के घर पर दबिश दी
- अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
- CM साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की बड़ी सफलता: जिले में तीन जगहों पर बाल विवाह विफल, प्रशासन की तत्परता से बचा भविष्य
- उत्तर बस्तर कांकेर : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन हेतु रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त
- श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में ‘दिशा’ बैठक सम्पन्न, योजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा
- राजनांदगांव में महिला नक्सली ने किया सरेंडर
- स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी की तस्वीर,स्वरोजगार अपनाकर “लखपति दीदी” बनीं सम्पत्ति प्रजापति
Thursday, April 23
