publicuwatch24.-भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के प्रतिबंधित क्षेत्र से स्क्रैप कॉपर केबल चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है. बीएसपी सुरक्षा बल सीआईएसएफ की त्वरित कार्रवाई में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया. भट्ठी पुलिस ने बताया कि एएसआई डोमाजी सातपुते (55 वर्ष) के औसुब इकाई बीएसपी में 3 फरवरी को प्रथम पारी (सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक) में जोरातराई गेट पर पारी प्रभारी के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान सुबह लगभग 6.20 बजे, ओआरटी कर्मियों को हुंडई सेंट्रो कार जल भवन के पीछे प्रोपेन प्लांट के सुनसान क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी. पूछताछ के लिए पहुंचने पर वाहन चालक कार लेकर भाग निकला. पीछा करने के दौरान एसई रेलवे गेट के पास दो व्यक्ति कार छोड़कर फरार होने लगे.
ओआरटी कर्मियों ने दौड़ाकर पीछा किया और सुबह करीब 6.30 बजे एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि वाहन चालक झाड़ियों और धूल का फायदा उठाकर फरार हो गया. पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम संतोष निषाद (35 वर्ष) निवासी स्टेशन मरोदा, उत्कल नगर बताया. उसके पास कोई वैध गेट पास नहीं था. पूछताछ में उसने बताया कि उसका साथी चॉकलेटी यादव कार की चाबी लेकर फरार हो गया. वाहन की तलाशी लेने पर कार से स्क्रैप कॉपर केबल बरामद हुई. कार की पिछली सीट के नीचे चोरी के उद्देश्य से बनाई गई विशेष कैविटी भी पाई गई. बरामद कॉपर केबल का वजन 210 किलोग्राम पाया गया.
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
