publicuwatch24.-भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के प्रतिबंधित क्षेत्र से स्क्रैप कॉपर केबल चोरी करने के प्रयास का मामला सामने आया है. बीएसपी सुरक्षा बल सीआईएसएफ की त्वरित कार्रवाई में एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया. भट्ठी पुलिस ने बताया कि एएसआई डोमाजी सातपुते (55 वर्ष) के औसुब इकाई बीएसपी में 3 फरवरी को प्रथम पारी (सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक) में जोरातराई गेट पर पारी प्रभारी के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे. इसी दौरान सुबह लगभग 6.20 बजे, ओआरटी कर्मियों को हुंडई सेंट्रो कार जल भवन के पीछे प्रोपेन प्लांट के सुनसान क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी. पूछताछ के लिए पहुंचने पर वाहन चालक कार लेकर भाग निकला. पीछा करने के दौरान एसई रेलवे गेट के पास दो व्यक्ति कार छोड़कर फरार होने लगे.
ओआरटी कर्मियों ने दौड़ाकर पीछा किया और सुबह करीब 6.30 बजे एक व्यक्ति को पकड़ लिया, जबकि वाहन चालक झाड़ियों और धूल का फायदा उठाकर फरार हो गया. पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम संतोष निषाद (35 वर्ष) निवासी स्टेशन मरोदा, उत्कल नगर बताया. उसके पास कोई वैध गेट पास नहीं था. पूछताछ में उसने बताया कि उसका साथी चॉकलेटी यादव कार की चाबी लेकर फरार हो गया. वाहन की तलाशी लेने पर कार से स्क्रैप कॉपर केबल बरामद हुई. कार की पिछली सीट के नीचे चोरी के उद्देश्य से बनाई गई विशेष कैविटी भी पाई गई. बरामद कॉपर केबल का वजन 210 किलोग्राम पाया गया.
Trending
- छत्तीसगढ़ में डिजिटल जनगणना 2027 का शंखनाद, 51 हजार से अधिक कर्मचारी घर-घर पहुँचकर जुटा रहे जानकारी
- विशेष लेख : अबूझमाड़ की मेधा ने गढ़ दिया नया ‘नारायणपुर’: शिक्षा के शिखर पर वनांचल की गौरवगाथा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव का सामने आया अनोखा अंदाज, विकास कार्यों का निरीक्षण करने स्कूटी में निकले…
- विशेष लेख : पीएम-जनमन से जशपुर के पी.व्ही.टी.जी. अंचलों में विकास की नई इबारत
- सुशासन तिहार 2026: संवाद से समाधान तक —शिव कुमार दुबे को मिली वृद्धावस्था पेंशन की सौगात
- सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान
- दाढ़ी सीसी रोड प्रकरण: गुणवत्ता पर सख्ती, CM साय के निर्देश के बाद जांच तेज—जिलेभर में निर्माण कार्यों की होगी विशेष समीक्षा
- 3 शहीद जवानों को CM साय ने दी श्रद्धांजलि
Saturday, May 2
