publicuwatch24.-मुंबई: सोने और चांदी में ताबड़तोड़ तेजी का दौरा जारी है। बुधवार को इसकी रफ्तार में और इजाफा हुआ, जिससे सोने की कीमत हाजिर बाजार में पहली बार 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी की कीमत 3.58 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गई है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 5,734 रुपए बढ़कर ऑल टाइम हाई 1,64,635 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,58,901 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,553 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,50,806 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
18 कैरेट सोने का दाम 1,19,176 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,23,476 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, चांदी की कीमत 13,703 रुपए बढ़कर 3,58,267 रुपए प्रति किलो हो गई है, जो कि पहले 3,44,564 रुपए प्रति किलो थी। हाजिर बाजार के साथ एमसीएक्स पर भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। सोने के 5 फरवरी 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 3.80 प्रतिशत बढ़कर 1,63,697 रुपए हो गया है। चांदी के 05 मार्च 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 6.13 प्रतिशत बढ़कर 3,78,109 रुपए हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में बिकवाली देखी जा रही है। सोने का दाम 3.24 प्रतिशत बढ़कर 5,287 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 5.78 प्रतिशत बढ़कर 112 डॉलर प्रति औंस हो गया है। एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि एमसीएक्स पर सोने की कीमतों में करीब 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बाजार की नजर अमेरिका में होने वाली फेड बैठक पर है, जिसमें ब्याज दरों में बदलाव होने की संभावना काफी कम है। इससे सोने की कीमतों में तेजी को सहारा मिलता रहेगा। अमेरिका से जारी टैरिफ संबंधी अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश विकल्पों में निरंतर निवेश ने इस तेजी को और बल दिया है। हालांकि, इतनी तेज और लंबे समय तक चली तेजी के बाद, सोना अब ओवरहीट जोन में प्रवेश कर रहा है जहां अस्थिरता बढ़ सकती है। जहां रुकावट का स्तर 1,66,000 रुपए के आसपास देखा जा रहा है, जबकि मजबूत सपोर्ट 1,60,000 रुपए के आसपास मौजूद है।
Trending
- विभाजन की विभीषिका’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ने किया शुभारंभ
- युवा अपने हौसलों को मजबूत कर लक्ष्य हासिल करें – वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी
- स्वतंत्रता दिवस समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग करेंगे ध्वजारोहण
- पगडंडी से पक्की सड़क तक पहुंचा अबुझमाड़, ‘पीएम जनमन’ से रोशन हुई,झारावाही-हत्लानार की राह
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
- तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़
- 15 अगस्त पर विशेष आलेख : ’सुदृढ़ कृषि व्यवस्था और पारदर्शी सुशासन से बदल रहा छत्तीसगढ़ के किसानों की तकदीर’
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को बांटी साइकिलें
Thursday, August 13
