publicuwatch24.-सूरजपुर। उल्लास (नवभारत साक्षरता कार्यक्रम) के अंतर्गत नवसाक्षर सरजू राम, पिता राम रतन, निवासी ग्राम पोड़ी छापर, विकासखंड रामानुजनगर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) ने आज अपने पढ़ने-लिखने की गतिविधियों का अनुभव साझा किया।
कार्यक्रम के दौरान नवसाक्षर सरजू राम ने कमिश्नर सरगुजा संभाग श्री नरेंद्र दुग्गा से भेंट कर उल्लास कार्यक्रम के माध्यम से साक्षर बनने की अपनी यात्रा, दैनिक जीवन में पढ़ना-लिखना सीखने से आए सकारात्मक बदलाव तथा आत्मविश्वास में वृद्धि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर कलेक्टर सूरजपुर श्री एस. जयवर्धन भी उपस्थित रहे।
कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा ने सरजू राम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उल्लास कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवी शिक्षक सुश्री रेशमी कुमारी के योगदान की भी प्रशंसा की और कहा कि ऐसे समर्पित शिक्षकों के माध्यम से ही नवसाक्षर भारत का सपना साकार हो रहा है।
उल्लेखनीय है कि उल्लास कार्यक्रम के तहत निरक्षर एवं नवसाक्षरों को पढ़ने-लिखने के साथ-साथ जीवन उपयोगी कौशल, डिजिटल साक्षरता और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है, जिससे वे समाज की मुख्यधारा से सशक्त रूप से जुड़ सकें।
Trending
- महानदी के कुरुद घाट पर दिनदहाड़े रेत का खेल, कार्रवाई के कुछ घंटे बाद फिर सक्रिय हुआ अवैध उत्खनन का सिंडिकेट
- सिंगापुर प्रवास का पहला दिन- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
- बस से उतरते ही पुलिस ने पकड़ा, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
- ’जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण’
- चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे जरूरी
- CM साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक, कहा- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार
- ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’
- सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
Monday, October 5
