publicuwatch24.-गरियाबंद. नए साल की खुशियां गरियाबंद जिले के एक परिवार के लिए मातम में बदल गई. देवभोग थाना क्षेत्र के सरदापुर स्थित आईटीआई कॉलेज के पास फिर सड़क दुर्घटना सामने आई. 2 दोस्तों की बाइक अनियंत्रित बाइक दुर्घटना का शिकार हो गई. हादसे में जामगांव निवासी पप्पू नागेश (22 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि कदलीमुड़ा निवासी ओंकार नागेश (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया.
जानकारी के अनुसार दोनों युवक CG 23 N 8062 क्रमांक की गाड़ी से घूमकर घर लौट रहे थे, इसी दौरान आईटीआई कॉलेज के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसा इतना जबरदस्त था कि पप्पू नागेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल ओंकार नागेश को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवभोग लाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है. पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. कोतवाली टीआई फैजुल शाह ने बताया कि सूचना के बाद टीम जांच में जुटी है. अज्ञात वाहन की टक्कर से की संभावना है. 1 शव बरामद और 1 घायल हुआ है.
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
