publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर में न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बहाने भोज और प्रार्थना सभा कर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। हिंदूवादी संगठन के लोगों ने पास्टर का शपथ दिलाते हुए वीडियो भी बनाया है, जिसमें वो प्रार्थना सभा में मौजूद लोगों को साल 2026 में बपतिस्मा लेने की शपथ दिला रहे है।
घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पास्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हिंदू संगठन के लोगों का कहना है कि प्रार्थना सभा की आड़ में महिलाओं और पुरुषों को स्वास्थ्य सुविधाएं, भोजन और अन्य लाभ देने का लालच देकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। ग्राम जोंधरा निवासी सुखनंदन लहरे ईसाई धर्म को मानता है। उस पर आरोप है कि पास्टर बनकर गांव के भोले-भाले लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने का प्रयास कर रहा था। न्यू ईयर पर वह अपने घर में भोज और प्रार्थना सभा आयोजित किया था, जिसमें बड़ी संख्या में महिला, पुरूष और युवाओं को बुलाया था।
गांव में प्रार्थना सभा आयोजित होने की जानकारी मिलने पर कुछ स्थानीय युवक भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भोज से पहले आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान खिड़की की आड़ में चुपके से वीडियो बनाया, जिसमें सुखनंदन लहरे लोगों को प्रभु ईशु को मानने और साल 2026 में बपतिस्मा लेने की शपथ दिला रहा है। स्थानीय युवकों व हिंदूवादी संगठन के लोगों ने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया। फिर मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बिना अनुमति प्रार्थना सभा कराने व धर्मांतरण कराने के आरोप में सुखनंदन लहरे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
