publicuwatch24.-रायपुर। कृषि महाविद्यालय, रायपुर के तत्वावधान में तकनीकी स्टॉफ एसोसिएशन, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा नव वर्ष मिलन सह सेवानिवृत्त वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों का विदाई एवं सम्मान समारोह स्वामी विवेकानंद सभागार, कृषि महाविद्यालय, रायपुर में भव्य, गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, डॉ. गिरीश चंदेल, अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय, रायपुर, डॉ. आरती गुहे, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, संकाय सदस्य, तकनीकी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त वैज्ञानिक एवं प्राध्यापक उपस्थित थे।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रोफेसरों एवं वैज्ञानिकों डॉ. संध्यारानी गौर, डॉ. पी.के. चंद्राकर, डॉ. लालजी सिंह, डॉ. के.के. साहू, डॉ. सी.एस. शुक्ला, डॉ. एस.सी. मुखर्जी, डॉ. बी.एस. ठाकुर, डॉ. आर.के. यादव, डॉ. माधव पांडे, एवं डॉ. ए.के. सिंह को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा शि़क्षा एवं शोध कार्याें में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई। समारोह के दौरान नव वर्ष 2026 के दौरान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रकाशित टेलीफोन डायरेक्टरी का औपचारिक विमोचन कर विश्वविद्यालय परिवार को समर्पित किया गया। सहभागिता एवं सौहार्द बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
