publicuwatch24.-राजनांदगांव। सर्व हिन्दू समाज द्वारा डोंगरगांव खंड के ग्राम तुमड़ीबोड़ में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के अंतर्गत ग्राम में प्रातः हिंदुत्व तथा राष्ट्र उत्थान के लिए यज्ञ आहुति दी गई। इसके बाद छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बाल संत राम बालक दास महात्यागी, प्रांत के सामाजिक समरसता प्रमुख कौशलेंद्र प्रताप सिंह, प्रजापति ब्रह्म कुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय की ओर से बहन प्रभा, बहन रम्भा ने हिंदू व हिंदुत्व तथा सनातन जीवन पद्धति को लेकर विचार व्यक्त किया।
हिंदू सम्मेलन में संत महात्यागी ने श्रोताओं को हिंदू व हिंदुत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि सनातन धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है जो श्रेष्ठ मानव जीवन तथा जीवन पद्धति है। दुनिया को धर्म और आध्यात्म भारत की ही देन बताया। सम्मेलन के प्रथम सत्र में प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदू की सही परिभाषा यही है कि जो सर्वे भवंतु सुखिन: के सिद्धांत का पालन वही हिंदुत्व की विचारधारा है। भारत मां की आरती के बाद भोजन प्रसादी वितरित किया: ईश्वरी विवि की बहन प्रभा व बहन रंभा ने रामायण व श्रीराम के जीवन चरित्र को बताते हुए जीवन में अपनाकर जीवन को सफल और सुखद बनाने की सीख दी।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
