publicuwatch24.-रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंत्रालय में अहम बैठक ले रहेहैं। पिछले साल की तरह इस साल भी मुख्यमंत्री मंत्रालय के पांचवें फ्लोर पर बने नवनिर्मित ऑडिटोरियम में सुबह 11.30 बजे से सभी अफसरों के साथ बैठक कर रहे हैं। इसमें सभी सचिवों के अलावा विभागाध्यक्ष, निदेशक और एमडी भी शामिल है। कल सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी संक्षिप्त सूचना में बताया गया था कि इस विचार-विमर्श में शासन की प्राथमिकताओं, भावी कार्ययोजनाओं और सुशासन से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी।
विभाग ने स्पष्ट किया कि यह संवाद कार्यक्रम शासन की नीतियों और योजनाओं को और अधिक प्रभावी व परिणामोन्मुखी बनाने की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सूचना में अफसरों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित हों। यह बैठक न केवल शासन के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को तय करने में अहम भूमिका निभाएगी, बल्कि आगामी साल में विभागीय कार्यों की गति और गुणवत्ता बढ़ाने में भी सहायक होगी।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
