publicuwatch24.-बीजापुर। अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। शो को दूसरा करोड़पति मिल गया है। रांची के बिप्लव बिस्वास ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब दिया है। बिप्लव ने चंद सेकंड में सवाल का जवाब दिया, जिससे सिर्फ अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि शो देखने वाले दर्शक भी हैरान रह गए। बता दें कि बिप्लव सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर हैं और छत्तीसगढ़ के बीजापुर में पोस्टेड हैं। पहले फास्टेस्ट फिंगर राउंड जीतकर बिप्लब बिस्वास हॉटसीट पर बैठे। उन्होंने कहा कि वो शो शुरू करने से पहले अमिताभ बच्चन से गले मिलना चाहते हैं। बिग बी ने उन्हें गले लगाया। इस दौरान बिप्लव ने बताया कि कैसे वे जंगल में काम करते हुए सर्वाइव करते हैं। शो के दौरान उन्होंने अपने सहयोगियों के बलिदानों का भी जिक्र किया। गेम शुरू हुआ तो 5 लाख तक के सवालों का जवाब बिप्लव ने बिना हेल्पलाइन के दिया। 12.50 लाख के सवाल के लिए उन्होंने ऑडियंस पोल लिया और 25 लाख के सवाल पर लाइफलाइन संकेतसूचक का इस्तेमाल किया। 50 लाख के सवाल पर बिप्लव ने फिर से लाइफलाइन का इस्तेमाल किया, इस बार उन्होंने 50-50 चुना।
इसके बाद बारी आई 1 करोड़ के सवाल की। बिप्लव ने 1 करोड़ का सवाल सुनते ही कहा कि मैं किसी का समय नहीं बर्बाद करूंगा। यहां और ऑप्शन डी चुना उनका जवाब सही था और कुछ सेकेंड्स में उन्होंने 1 करोड़ जीत लिया। सेकेंडों में जवाब देने से न सिर्फ अमिताभ बच्चन बल्कि वहां मौजूद ऑडियंस भी दंग रह गए। इसके साथ ही उन्हें एक कार भी मिली है। बिप्लव की ज्ञान और समझदारी से प्रभावित होकर अमिताभ बच्चन ने उन्हें अपने परिवार सहित घर पर डिनर के लिए आमंत्रित किया। सबसे रोमांचक पल तब आया जब 1 करोड़ रुपये का सवाल सामने आया। सवाल था – स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को फ्रांस से अमेरिका ले जाने वाले जहाज का नाम क्या था? बिप्लव ने बिना एक पल गंवाए कहा, “मैं किसी का समय बर्बाद नहीं करना चाहता, मैं ऑप्शन D के साथ जाता हूं।” उनका जवाब ‘इसेयर’ सही निकला। सेकंडों में इतनी तेजी से जवाब देने पर अमिताभ बच्चन हैरान रह गए। बिप्लब ने बताया कि उन्हें जहाज के स्टीयरमैन का नाम भी याद है।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
