publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. सुबह वह 11 बजे पं दीनदयाल पीएम जन मन–मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद वह मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे. इसके अलावा वे दोपहर 2:40 बजे सोनपैरी पहुचेंगे, जहां हिंदू सम्मलेन कार्यक्रम में शिकारत करेंगे. साल के आखिरी दिन कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बुधवार को कबिनेट बैठक होगी. कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी. धान खरीदी और नक्सलवाद समेत कई मुद्दों पर चर्चा संभव है. सुबह 11.30 बजे से बैठक शुरू होगी.
प्रदेशभर में शासकीय कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का आंदोलन जारी है. 54 शासकीय विभागों के हज़ारों कर्मचारी काम बंद-कलम बंद हड़ताल पर हैं. केंद्र के समान महंगाई भत्ता सहित 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. इसमें लगभग 4 लाख 10 हजार से अधिक कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे. हड़ताल के चलते प्रदेश में तीन दिनों से शासकीय कामकाज ठप है. राजधानी रायपुर सहित विभिन्न जिलों के दफ्तरों में सन्नाटा पसरा है. किसी भी शासकीय कार्य का संचालन नहीं हो पा रहा है.
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
