publicuwatch24.-रायपुर। MP बृजमोहन अग्रवाल ने शतकवीरों का सम्मान किया। उन्होंने बताया, छत्तीसगढ़ के निर्माता, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह , प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के साथ अटल स्मृति सम्मेलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह में सम्मिलित हुआ। इस गरिमामय अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया, जिन्होंने श्रद्धेय अटल जी के साथ कार्य करते हुए पार्टी की मजबूत नींव रखी।
जिनमें सच्चिदानंद उपासने, सुभाष राव , मोहन चोपड़ा , छगन मुंदड़ा एवं श्रीचंद सुंदरानी शामिल रहे। साथ ही जिला रायपुर की चारों विधानसभाओं में 100 से अधिक सदस्यों को भाजपा की सदस्यता दिलाने वाले “शतकवीरों” का सम्मान कर संगठन की शक्ति और विस्तार का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत , विधायक मोतीलाल साहू , विधायक सुनील सोनी , अमित साहू, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर समेत बड़ी संख्या पार्टी के समर्पित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
