publicuwatch24.-रायगढ़। जिले में ई केवाईसी नहीं करने वाले लगभग 74 हजार हितग्राहियों का राशन शासन ने रोक दिया है। इन हितग्राहियों का नवंबर महीने का राशन जारी ही नहीं किया गया। हालांकि लगभग 4000 लोगों ने ई केवाईसी की प्रक्रिया पुरी की है जिसके बाद उनका नाम ब्लैक लिस्ट से हटाया गया है, लेकिन इसके बाद अभी भी लगभग 70000 हितग्राही राशन से वंचित हैं। आंकड़े सामने आने के बाद सियासत गरमाई हुई है। कांग्रेस राज्य सरकार पर निशाना साध रही है। कांग्रेस का कहना है कि, सरकार ई केवाईसी के नाम पर गरीबों के मुंह का निवाला छीन रही।
दरअसल, राज्य सरकार ने सभी जिलों को राशन कार्डों की केवाईसी करने के निर्देश दिए हैं। रायगढ़ जिले में भी तकरीबन छह महीने से यह प्रक्रिया चल रही है। रायगढ़ जिले में 3 लाख 30 हजार राशन कार्डों के 10 लाख 60 हजार 630 हितग्राहियों की ई केवाईसी होनी थी, लेकिन अभी भी जिले में 9 लाख 86 हजार 39 हितग्राहियों की ही ईकेवाईसी कंपलीट हो पाई है। आलम यह है कि राज्य सरकार ने ई केवाईसी नहीं करने वाले 74833 हितग्राहियों का आवंटन रोक दिया है। हालांकि इसके बाद लगभग 4800 लोगों ने केवाईसी कराई। अभी भी 70 हजार से अधिक हितग्राहियों के नवंबर महीने का राशन रोक दिया गया है।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
