publicuwatch24.-बलरामपुर। सूखे नशे के खिलाफ जिले की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 6 करोड़ रुपए के गांजे से भरे ट्रक को घेराबंदी कर पकड़ा गया है. आरोपी मादक पदार्थ को ओडिशा से लेकर राजस्थान लेकर जा रहे थे. पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बसंतपुर थाना क्षेत्र में की गई है.
जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 28 दिसंबर की रात सरहदी इलाके में घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक RJ 32 GE 0960 को रोका गया. तलाशी के दौरान ट्रक में भरे नारियल भूसी के नीचे 40 पैकेट गांजा बरामद हुआ. जब्त गांजे का कुल वजन 1198.460 किलोग्राम और अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 99 लाख रुपये बताई गई है. वहीं तस्करी में प्रयुक्त ट्रक की कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है. गिरफ्तार अमरीश कुमार (23 साल) और मनीष कुमार (20 साल) यूपी के निवासी हैं. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 228/2025, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.
एसपी पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर का बयान मुखबिर के सूचना के आधार पर ट्रक में अवैध गांजा तस्करी की जांच की गई थी जिसमें अवैध रूप से गांजा तस्करी किया जा रहा था जहां लगभग मार्केट मूल्य के अनुसार 6 करोड़ रूपये के गांजे को जाप किया है वही इंड टू इंड कार्रवाई भी पूरे प्रकरण में की जाएगी.
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Wednesday, October 28
