publicuwatch24.-रायपुर। छपौरा गांव के खेत में मिली अधजली लाश के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड में प्रेम प्रसंग को वजह बताते हुए पुलिस ने दो आरोपियों अर्जुन धुर्व और अजित उर्फ हरजित लहरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक ललित धीवर का अर्जुन धुर्व की बहन के साथ प्रेम प्रसंग था। इसी रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने साजिश रचकर ललित की हत्या की। आरोपियों ने उसे जयंती कार्यक्रम में बुलाने के बहाने खेत में ले गए, जहां शराब पिलाने के दौरान उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पहचान छिपाने और सबूत मिटाने के इरादे से आरोपियों ने शव को जलाने की कोशिश की और उसे गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र में दर्ज किया गया था।
गौरतलब है कि 23 दिसंबर को छपौरा गांव के बाहर खेत में एक युवक का जला हुआ शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव बुरी तरह झुलसा होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। सूचना पर विधानसभा थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची थी। प्रारंभिक जांच में ही पुलिस को आशंका थी कि हत्या कहीं और कर शव को खेत में लाकर जलाया गया है। अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पहचान ललित धीवर के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 से 32 वर्ष थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे हत्याकांड का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
