publicuwatch24.-रायपुर: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के “धीरेंद्र शास्त्री के जन्म से पहले हनुमान चालीसा पढ़ते आ रहे हैं” वाले बयान पर विधायक अजय चंद्राकर की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि वे हनुमान चालीसा पढ़ते होंगे, लेकिन वे खड़े कुंभकरण-रावण के साथ हैं. हनुमान चालीसा का प्रभाव उनके साथ कहां हैं. उनकी वाणी बताती है कि संस्कार किस ओर हैं. कांग्रेस के व्हीबी जीरामजी के खिलाफ विरोध को लेकर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि नाम पर नहीं, बल्कि उसके प्रारूप और नियमों पर चर्चा होनी चाहिए. नया कानून के नए स्वरूप पर चर्चा होनी चाहिए. राजीव-इंदिरा गांधी का नाम हमने नहीं हटाया, वे उनके लिए पूजनीय हैं. महात्मा गांधी वर्ल्ड आइकॉन हैं.
विधायक अजय चंद्राकर ने राहुल गांधी के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि राहुल गांधी को पहले आत्मचिंतन करना चाहिए. 5 साल में कांग्रेस चुनाव क्यों हारी, इसका अध्ययन जरूरी है. ग्रामीण कार्यकर्ताओं को परेशान न करें, इनके पास ट्रेनिंग का विजन नहीं. आत्मचिंतन के लिए विदेश जाने का अवसर उनके पास है. छत्तीसगढ़ के हालात अच्छे हैं. दिल्ली में आज कांग्रेस की होने वाली बैठक पर विधायक अजय चंद्राकर ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नहीं बना पा रही है. छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं का दिल्ली जाना तय करता है कि नियुक्ति हुजूर-ए-आला से पूछकर होगी. तंज कसते हुए बोले इन्हें बैठक की जरूरत नहीं है, ईमेल से ही नाम मंगवा लेते. कांग्रेस नेता विनोद तिवारी की गिरफ्तारी पर विधायक अजय चंद्राकर बोले न्यायालय के आदेश से जेल गए हैं. बीजेपी के कहने से नहीं. कांग्रेस का आरोप सिर्फ बयानबाजी की औपचारिकता है.
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
